
विशेष पिछड़ी जनजाति के प्रान्तीय अध्यक्ष मिले रायपुर डीन से…इलाज को लेकर राज्यपाल को भी लिखी चिट्ठी…
प्रतापपुर/ छत्तीसगढ विशेष पिछड़ी जनजाति के प्रान्तीय अध्यक्ष उदय पण्डो ने रायपुर पं.जे.एन.एम.मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विष्णु दत्त से मिलकर विशेष पिछड़ी जनजातियों के निशुल्क ईलाज एवं मरीज के साथ – साथ परिजनों सहित भोजन व्यवस्था को लेकर बात की जिसमे यह चर्चा किया गया कि विशेष पिछड़ी जनजाति पण्डो , पहाड़ी कोरवा , बिरहोर , बैगा , अबुझमाडिया , कमार , भुजिया लोग अति गरीब तबके के लोग हैं। वे अच्छे खर्च करके बेहतर ईलाज नही करा सकते हैं इसलिए उन्हे विशेष तौर पर निःशुल्क जांच ईलाज भोजन आदि का व्यवस्था किया जाए।
विदित हो कि अन्य जिलों जैसे सूरजपुर, बलरामपुर , सरगुजा, कोरिया , गरियाबंद आदि में लगभग पहले से ही निःशुल्क ईलाज का प्रावधान कर दिया गया है पर रायपुर , बिलासपुर ,रायगढ़ इत्यादि के मेडिकल कॉलेजों इत्यादि शेष जिलों में जानकारी के अभाव में यह प्रक्रिया अभी लागू नही हो पाया है ।
समाज के प्रांतीय अध्यक्ष के द्वारा चिट्ठी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदया और पं.जे.एन.एम.मेडिकल कॉलेज के डीन को भी ईलाज को लेकर जानकारी दी है और सातों विशेष पिछड़ी जनजाति ( पहाड़ी कोरवा ,बैगा,कमार,अबुझमाड़िया, बिरहोर, भुंजिया ,पण्डो ) को निशुल्क ईलाज व परिजनों को भोजन ,इन विशेष संरक्षित जनजातियों को छत्तीसगढ़ राज्य के सभी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों , जिला चिकित्सालयों ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित इन संरक्षित एवं विलुप्त प्रजातियों को पहचान कर विशेष रूप से सभी प्रकार के सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग किया गया है।
जहां उन्हे आश्वासन भी मिला कि जल्द ही निशुल्क ईलाज का प्रक्रिया चालू कर दिया जाएगा।
इससे पहले कई बार शासकीय मेडिकल कॉलेज रायपुर, बिलासपुर विशेष पिछड़ी जनजातियों के ईलाज से वंचित होने से संबंधित बात सामने आ चुका है।

छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों के निवासरत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लोग अन्य जिलों से मेडिकल कॉलेज रायपुर, मेडिकल कॉलेज बिलासपुर रिफर होकर आते हैं और उन्हें अन्य जिलों जैसे निशुल्क ईलाज, भोजन का व्यावस्था नहीं मिल पाता है जिससे संरक्षित विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग पुरा ईलाज कराये बिना गांव घर वापस आ जाते हैं और ईलाज के अभाव में मृत्यु हो जाता है।इस लिए छत्तीसगढ़ राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं प्रत्येक अस्पतालों में इन्हें पहचान कर निशुल्क ईलाज, भोजन विशेष रूप से सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग किया गया है।
डॉ.विष्णु दत्त डीन पं.जे.एन.एम.मेडिकल कॉलेज रायपुर के द्वारा पहले सरगुजा संभाग मे निवासरत सभी जिलों के विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए निशुल्क ईलाज, परिजनों को भोजन ,विशेष रूप से देखभाल से संबंधित अच्छा पहल किया गया था जब मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर सरगुजा के तत्कालीन डीन के पद पर पदस्थ थे। इनके कार्यों को सातों विशेष पिछड़ी जनजाति के पदाधिकारियों के द्वारा सराहना किया गया है.. आभार व्यक्त प्रगट किया गया है।












