♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जिला र्जनलिस्ट प्रेस क्लब की कार्यकारिणी रिपीट, प्रवींद सिंह दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित

लालदास महन्त कल्ला की रिपोर्ट

बैकुंठपुर। जिला जर्नलिस्ट प्रेस क्लब कोरिया(पूर्व नाम प्रेस काउंसिल ऑफ कोरिया) की नई कार्यकारिणी को लेकर सोमवार को पत्रकार भवन प्रेमाबाग बैकुंठपुर में निर्वाचन हुआ। पर्यवेक्षक/ निर्वाचन अधिकारी रंजीत सिहं अध्यक्ष एमसीबी पे्रस क्लब मनेंद्रगढ़ और प्रवीण निशी अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ पत्र संघ मनेंद्रगढ़ की उपस्थिति में चुनाव कराया गया है। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार उत्तम कश्यप ने पर्यवेक्षक/चुनाव अधिकारी के समक्ष पुरानी कार्यकारिणी को नई कार्यकारिणी में रिपीट करने प्रस्ताव रखा। जिसका वरिष्ठ पत्रकार अशोक सिंह ने समर्थन किया। चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए पर्यवेक्षक/चुनाव अधिकारी ने उपस्थित सदस्यों से रायमशुमारी की। इस दौरान सबकी सहमति होने पर सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को नई कार्यकारिणी के रूप में रिपीट करने कार्रवाई की गई। बैठक में पर्यवेक्षक/चुनाव अधिकारी ने रिपीट करने की घोषणा की और बेहतर कार्य करने शुभकामनाएं दी।
बॉक्स………
ये हैं पदाधिकारी
जिला जर्नलिस्ट प्रेस क्लब कोरिया में पुरानी कार्यकारिणी में अध्यक्ष प्रवींद सिंह, उपाध्यक्ष राजेश राज गुप्ता व सराफल अली, सचिव योगेश चंद्रा, कोषाध्यक्ष अरुण जैन, सह सचिव दीपक सिंह चौहान और ५ कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित थे। जिनको अगले कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी के रूप में पर्यवेक्षक/चुनाव अधिकारी ने रिपीट करने घोषणा की है। इस दौरान कृष्ण विभूति तिवारी, नूरजहां खातून, अनवर आलम, रवि शर्मा, प्रभात दास, राजू खान, राजीव मिश्रा, संत कुमार जायसवाल, धर्मेन्द्र सिंह, अंकित अग्रवाल, नीरज गुप्ता, प्रकाश शर्मा, राज कुमार जायसवाल, हर्षित लकड़ा, अजय ठाकुर, राहुल सिंह, आदित्य गुप्ता, कमरू निशा, सरवर अली सहित अन्य मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close