♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दिए निर्देश, एस.आई.आर. पुनरीक्षण को लेकर राजीव भवन के महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

 

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

बैकुंठपुर/ स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती कार्यक्रम में,सर्वप्रथम पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके उपरांत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में विशेष निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कोरिया जिले के प्रभारी एवं पूर्व राजस्व मंत्री माननीय जयसिंह अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश परसाई भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान अग्रवाल ने निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण को लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूलभूत प्रक्रिया बताते हुए कहा कि मतदाताओं की सूची को सही और अद्यतन रखना प्रत्येक क्षेत्र के पदाधिकारियों,BLA तथा BLO की संयुक्त जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि 2003 से पहले निवासरत सभी पात्र मतदाताओं के नाम सूची में अवश्य जोड़े जाएँ,जबकि मृत व्यक्तियों एवं अन्य क्षेत्रों में निवासरत मतदाताओं के नाम नियमों के अनुसार विलोपित किए जाएँ। इसके अंतर्गत सभी ब्लॉक अध्यक्ष,ब्लॉक प्रभारी,मंडल एवं सेक्टर पदाधिकारी सरकारी BLO के साथ समन्वय कर निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण कार्य को सुचारु रूप से पूरा कराएँ। अग्रवाल ने स्पष्ट निर्देश दिया कि नियुक्त BLA अपने-अपने मतदान केंद्रों में पहुंचकर तथ्यात्मक जानकारी एकत्र करें और यह सुनिश्चित करें कि क्षेत्र के किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए।

बैठक में पूर्व राजस्व मंत्री माननीय जय सिंह अग्रवाल जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर,पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल,महामंत्री बृजवासी तिवारी,वरिष्ठ कांग्रेसी हरीश परसाई, मुख्तार अहमद,ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह,सुरेश सिंह,हेमसागर यादव,गणेश राजवाड़े,पार्षद साधन जायसवाल,नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह,सांसद प्रतिनिधि विकास श्रीवास्तव,धीरज सिंह,आशीष डबरे,कृष्ण कुमार रजवाड़े,रवि राजवाड़े,राजीव गुप्ता, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अजीत लकड़ा,रियाजउद्दीन सांसद प्रतिनिधि दीपक गुप्ता,सौरभ गुप्ता,विनोद जायसवाल,अनिल जायसवाल,जाग्रीत कुर्रे,एस एन मोदी,देव नारायण कुशवाहा,संतोष गोयन,विजय चक्रधारी,रामसाय सोरी,इंद्रदेव पांडे राजू भगत,रमेश देवांगन रामाधार टोप्पो,दिनेश यादव, लाल दास महंत एवं अनेकों कांग्रेसजन भारी संख्या में मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close