♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बाइक पर 5 सवारी के साथ दौड़ रहा था युवक,ट्रैफिक पुलिस ने रोका परिजनों को बुलाकर दी गई कड़ी समझाइए..4 हजार का काटा चालान

बाइक पर 5 सवारीयों के साथ दौड़ रहा था युवक,ट्रैफिक पुलिस ने रोका परिजनों को बुलाकर दी गई कड़ी समझाइए..4 हजार का काटा चालान

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

कोरिया/जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में आज ट्रैफिक पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को बैठाकर बाइक चला रहे युवक को पकड़ा l यह कार्रवाई उसे समय की गई जब ड्यूटी पर तैनात यातायात प्रभारी बीरबल राजवाड़े ने बाइक को तेज रफ्तार में अनियंत्रित ढंग से चलते हुए देखा और तुरंत रोक लिया l

यातायात प्रभारी बीरबल राजवाड़े ने मौके पर ही युवक की हरकत को गंभीर बताते हुए उसके परिजनों को बुलाया और उन्हें समझाइए कि इस तरह की लापरवाही से किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है पुलिस का कहना है कि अधिक सवारी बैठना न केवल कानून गलत है बल्कि इससे सड़क पर दूसरे वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है l

मामले में आगे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बाइक चालक पर 4000 का चालान काटा l मौके पर मौजूद एएसआई धनंजय सिंह ने बताया कि इस प्रकार के मामलों पर अब अधिक कड़ाई से निगरानी की जा रही है,क्योंकि बिना हेलमेट,ओवरलोड और तेज रफ्तार जैसी लापरवाही सड़क हादसों का बड़ा कारण बनती जा रही है l उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में चालान के साथ-साथ परिजनों को बुलाकर समझाइए देना भी जरूरी है ताकि परिवार के माध्यम से भी बच्चों पर नियंत्रण और जागरूकता बढ़ सके l

यातायात प्रभारी बीरबल राजवाड़े ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे, एडिशनल एसपी पंकज पटेल, एसडीओपी राजेश साहू के निर्देश पर कार्यवाही जारी है उन्होंने कहा कि नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें,अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और दूसरों की जान को जोखिम में ना डालें l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close