♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह की मांग PWD उप संभागीय कार्यालय सोनहत में हो स्थापित

 

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

कोरिया/जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह ने सोनहत क्षेत्र के तरक्की की दिशा में एक ऐतिहासिक मांग रखी है l उन्होंने जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक में अप संभागीय PWD कार्यालय स्थापित करने की मांग की हैl

कोरिया जिले में लोक निर्माण विभाग PWD का स्वतंत्र उप संभागीय कार्यालय स्थापित किए जाने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण पहल सामने आई हैl लंबे समय से मनेद्रगढ़ संभाग के अधीन चल रहे कोरिया जिले के निर्माण कार्यों को स्थानीय स्तर पर सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से फाइल अब सक्रिय रूप से आगे बढ़ चुकी है l बैकुंठपुर मुख्यालय में उप संभागीय कार्यालय एवं सोनहत में सहायक कार्यालय की स्थापना के लिए विभागीय कार्रवाई तेज हो गई है l

लोक निर्माण विभाग के उच्च कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि कोरिया जिले के बैकुंठपुर में उप संभागीय कार्यालय स्थापित करने की मांग जनप्रतिनिधियो व स्थानीय स्तर पर लगातार उठाई जा रही थी l वर्तमान में कोरिया के अधिकांश कार्य मनेद्रगढ़ कार्यालय के माध्यम से संपादित होते हैं, जिससे दूरी एवं प्रशासनिक सीमाओं के कारण कार्य परवाह प्रभावित होता रहा है l इसी परीस्थिति को देखते हुए विभाग ने कोरिया क्षेत्र में अलग उप संभागीय व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता को स्वीकार किया है l

जारी पत्राचार से यह भी संकेत मिले हैं कि उप संभाग कार्यालय स्थापना के लिए आवश्यक वार्षिक खर्च,स्टाफ संरचना एवं स्थल चिन्हाकन का प्रस्ताव शासन को भेजने परिक्रिया जारी है l जिला पंचायत से प्राप्त प्रश्नों के जवाब में विभाग ने जानकारी दी है कि स्वतंत्र यूनिट बनाए जाने का प्रस्ताव उच्च स्तर पर भेजा जा चुका है और कार्रवाई प्रगति पर है l साथ ही सोनहत विकासखंड में सहायक कार्यालय स्थापित करने की दिशा में भी विचार चल रहा है,जिससे ग्रामीण और दूरस्थल इलाकों में निर्माण संबंधि व्यवस्थाएं अधिक सुगठित हो सकेगी l

कोरिया जिले में यदि PWD उप संभाग की मंजूरी मिलती है,तो सड़क निर्माण,पुल – पुलिया निर्माण,भवन निर्माण सहित विकास कार्यों की स्वीकृति,निगरानी और फाइल परिक्रिया तेज हो जाएगी l अभी तक लोगों एवं अधिकारियों को मनेद्रगढ़ तक निर्भर रहना पड़ता है,वही नई इकाई स्थापित होने पर जिले को प्रशासनिक राहत मिलने की उम्मीद है l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close