
बड़े भाई की पुण्यतिथि पर सर्व आदिवासी समाज जिलाध्यक्ष कोरिया ने स्कूलों में आयोजित किया न्यौता भोज,स्वेटर का भी किया वितरण..जिला पंचायत अध्यक्ष सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रदान की उपस्थिति..
लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया/ सर्व आदिवासी समाज जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने अपने बड़े भाई की स्मृति में उनके पुण्यतिथि अवसर पर विद्यालयों में न्यौता भोज और ठंड को देखते हुए विद्यालय के छात्र छात्राओं को स्वेटर का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया,विकासखंड बैकुंठपुर के प्राथमिक शाला जयपुर,माध्यमिक शाला जयपुर में यह आयोजन किया गया जहां जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम पैकरा,सहायक संचालक शिक्षा जितेंद्र गुप्ता,बीआरसी निलेश शुक्ला,सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी विश्वास भगत,सुरेश एक्का,चांदे जी,रविन्द्र सिंह,शिक्षक जितेंद्र पैकरा,रंजीत लकड़ा सहित अन्य शिक्षक,विद्यालय के सभी छात्र,छात्रों के अभिभावक उपस्थित रहे,इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सहायक संचालक शिक्षा के हाथों विजय सिंह ने स्वेटर का वितरण कराया और फिर उन्हें न्यौता भोज कराया।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि विजय सिंह ने अपने बड़े भाई की स्मृति में उनके पुण्यतिथि अवसर पर ग्रामीण छात्र छात्राओं के बीच न्यौता भोज का आयोजन किया यह एक बड़ी सोच है,ग्रामीण बच्चों के लिए स्वेटर की व्यवस्था भी एक अभिनव पहल है,सरकार भी न्यौता भोज के लिए आह्वान कर रही है और इस माध्यम से हम अपनी खुशियों या किसी अपने की स्मृति में ग्रामीण बच्चों को कुछ सुविधाएं उपलब्ध कराने का अवसर प्राप्त कर पाते हैं,उन्होंने इस अवसर पर विजय सिंह के बड़े भाई के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह भी कहा कि सरकार अपने स्तर पर सभी विद्यालयों में सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है वहीं जनभागीदारी से यदि कुछ अच्छा होता है तो वह विद्यालयों में अध्यनरत छात्र छात्राओं के लिए और भी अच्छा है,उन्होंने छात्र छात्राओं के बीच समय व्यतीत किया,इस अवसर पर सहायक संचालक शिक्षा जितेंद्र गुप्ता ने न्यौता भोज और स्वेटर वितरण कार्यक्रम को लेकर बताया कि हम अपने महत्वपूर्ण पलों और यादों के लिए ऐसे आयोजनों के माध्यम से अवसर प्राप्त कर पाते हैं और यह सरकार की भी सोच है कि जनभागीदारी विद्यालयों की तरफ नजर आए,उन्होंने छात्र छात्राओं से कई प्रश्न पूछे और छात्र छात्राओं को पुरुस्कृत भी किया।
आयोजन उपरांत आयोजक विजय सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई की स्मृति में प्रत्येक वर्ष वह और उनका परिवार एक सामाजिक सत्कार कार्यक्रम आयोजित करता है और इस वर्ष यह कार्यक्रम विद्यालय में आयोजित हुआ जिसके लिए उन्हें सहायक संचालक जितेंद्र गुप्ता से प्रेरणा मिली।




