♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के प्रथम कोरिया आगमन पर कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत..SIR समीक्षा बैठक में बूथ स्तरीय तैयारी, मतदाता सूची मिलान व राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा…

 

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

कोरिया/जिला कांग्रेस कार्यालय बैकुंठपुर में राजीव भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के प्रथम कोरिया आगमन पर कांग्रेसजनों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। उनके साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री जय सिंह अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

स्वागत के पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कोरिया जिले में चल रही मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर अपना वक्तव्य रखा। उन्होंने कहा कि कोरिया जिले में जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मंडल–सेक्टर अध्यक्ष एवं सभी बीएलए साथी जमीनी स्तर पर पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपने उद्बोधन में
सभी बीएलए को सतर्क रहते हुए मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में सक्रिय सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बूथ क्षेत्र में मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने बीएलए साथियों को हर स्तर पर सहयोग प्रदान करें।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बैठक में प्रमुख मुद्दों पर स्पष्ट मार्गदर्शन देते हुए कहा कि— कांग्रेस संगठन बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक पूरी मजबूती के साथ SIR प्रक्रिया में सक्रिय रूप से जुटा हुआ है।
वर्तमान भाजपा सरकार जनता–विरोधी निर्णयों से प्रदेश की आर्थिक रीढ़ तोड़ रही है। बिजली दरों में भारी वृद्धि कर आम लोगों पर बोझ बढ़ाया गया है। भूमि गाइडलाइन दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर गरीब, मध्यमवर्गीय तथा किसानों को सीधी मार झोंकी गई है।
भाजपा सरकार हर स्तर पर महंगाई बढ़ाकर आम जनता की जेब खाली कर रही है,जबकि कांग्रेस संगठन लगातार इन मुद्दों पर जनता की आवाज बुलंद कर रहा है।
बैज जी ने कहा कि आने वाले समय में कोरिया सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस मजबूती से संघर्ष करेगी,भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगी और जनता के विश्वास के साथ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार स्थापित करेगी। इसके लिए प्रत्येक कांग्रेसजन को बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत बनाना होगा तथा हर मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करनी होगी।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री हरीश परसाई,पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा,पूर्व विधायक अंबिका सिंहदेव,वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाब कमरों,डॉ. विनय जायसवाल,पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर,पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला,संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल,महामंत्री बृजवासी तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुख्तार अहमद,राजीव गुप्ता,आशीष यादव,कृष्णा राजवाड़े,हेमसागर यादव,भूपेंद्र यादव,सांसद प्रतिनिधि विकास श्रीवास्तव,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चंद प्रकाश राजवाड़े,जाग्रत कुर्रे,एस एन मोदी,सुमन दुबे,शशि मांझी, संजोती मरकाम,पार्षद साधना जायसवाल, रानी राजवाड़े,रकीबा बेगम,दीपक गुप्ता,वसीम अधिवक्ता,वसीम, फ़ारोग,अंकित गुप्ता,प्रदीप राजवाड़े,लाल दास महंत एवं जिले के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close