
गतिविधियां संगठन आधारित होगी तो सहजता से लक्ष्य हासिल करेंगे..भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न..
लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया/बैकुंठपुर विकासखंड सोनहत मुख्यालय अंतर्गत ग्राम कटगोड़ी मिनी स्टेडियम मे भाजपा मंडल सोनहत का अटल स्मृति वर्ष के अवसर पर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में अतिथियों ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी,भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एमसीबी जिला संगठन प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल,विधायक रेणुका सिंह,भाजपा कोरिया जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी,एमसीबी जिलाध्यक्ष चम्पादेवी पावले,जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष जगदीश साहू के गरिमामयी उपस्थिति एवं मंडल अध्यक्ष राजाराम राजवाड़े के अध्यक्षता मे संगठनात्मक बैठक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि,संगठन मे कार्यकर्ताओं को समय समय पर अलग अलग जिम्मेदारी मिलती है,जो संगठन कार्य को क्रियान्वयन करने मे अपना महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करते है। जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि, भाजपा के कार्यकर्ता शतत् संगठन कार्यों मे लगा रहता है,जिससे समाज और जनता की बीच सेवा भावना के रूप में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है,जिससे संगठन बूथ स्तर पर मजबूत होता है।
विधायक रेणुका सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा,आज भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि जनसेवा का एक सशक्त माध्यम है,जो आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, इसका श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है।
एमसीबी जिला संगठन प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी मेहनत से संगठन को मजबूत बनाता है,क्षण भर की सूचना पर भी हमारे सैकड़ो कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने मे उपस्थित हो जाते है, उन्होंने कहा कि,प्रदेश एवं जिला द्वारा निर्धारित कार्यक्रम को सफल बनाने पूरी निष्ठा एवं सक्रियता से संपन्न कराये।
एमसीबी जिलाध्यक्ष चम्पादेवी पावले ने कहा कि,संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रम की रणनीति पर चर्चा कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री ईश्वर राजवाड़े,जिला पंचायत सदस्य व जिला मंत्री शिव कुमारी सोनपाकर,जनपद अध्यक्ष आशादेवी सोनपाकर,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े,मंडल अध्यक्ष राजाराम राजवाड़े,महामंत्री मनोज साहू ,सुरेश राजवाड़े,सहादुर, कोषाध्यक्ष दीपक जायसवाल,केपी सिंह,सुरेश तिवारी,नवरत्न पाण्डेय,रामप्रताप सिंह,संदीप साहू, मनीलाल सोनपाकर,श्रीपत गुप्ता, मोतीलाल राजवाड़े,शम्भूदयाल सोनपाकर,राजेश्वर साहू,धरमसाय राजवाड़े,जयकरण यादव,सुमित राजवाड़े,जतनसाय पैकरा,चन्द्रिका जायसवाल,दुर्बेन्द्र चेरवा,अनिल जायसवाल,धनेश्वर सिंह,राजेश साहू, भोला यादव,जगदीश नारायण सिंह, आलेश्वरी गौतम,लक्ष्मी राजवाडे़, सोनिया राजवाड़े,चिराग तिवारी, अनुज कुमार,अरविंद राजवा़ड़े, देवब्रत गिरी,अमर साय,पूरन राजवाड़े,कपिल सिंह,हरिशचन्द्र राजवाड़े,दिलीप यादव,टिकेश्वर राजवाड़े,विक्की सारथी,देवीदयाल कुर्रे, लालजी मिंज सहित मंडल पदाधिकारी,शक्ति केन्द्र संयोजक-सह संयोजक,बूथ अध्यक्ष-सचिव व बी.एल.ए.2 उपस्थित रहें।



