
स्व.डॉ.डी.के.चिकनजूरी के 65 वी जयंती पर पनिका समाज को श्रीफल शॉल गौरव पत्र देकर किया गया सम्मानित..
पनिका समाज के द्वारा शिव मंदिर में भगवान श्री शिव जी का रुद्राभिषेक एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया
लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया/ स्व. डॉ. डी.के.चिकनजूरी के 65 वी जयंती पर बैकुंठपुर के जाम पारा में श्री श्री 108 धनेंद्रेश्वर महादेव शिव शक्तिपीठ मंदिर में आयोजन किया गया l इस अवसर पर उनके परिवार और पनिका समाज के द्वारा शिव मंदिर में भगवान श्री शिव जी का रुद्राभिषेक एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गयाl एवं पनिका समाज को श्रीफल शॉल भेंट कर गौरव पथ देकर समाज के लोगों को सम्मानित किया गया l इस अवसर पर पुत्र अमित कुमार चिकनजूरी उर्फ गोल्डन,पत्नी पार्वती चिकनजूरी,बड़ी बेटी वर्षा चिकनजूरी,सोमा चिकनजूरी,बहु रेखा चिकनजूरी,के अलावा पनिका समाज से सरगुजा संभाग के अध्यक्ष रामधन देवांगन,पनिका समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष सतनारायण गोयन,हुकुमचंद, रमेश पंडवार,शुकुल पंडवार,जागेश्वर टांडिया,अहिवरण बघेल,देवेंद्र, रामकृष्ण,भारती,पनिका समाज के जिला मीडिया प्रभारी लाल दास महंत सहित अनेको लोगो भारी संख्या में उपस्थित रहे l

स्व.डॉ.डी.के.चिकनजूरी जी को समाज ने उनके जन्म दिवस को सेवा समर्पण और सांस्कृतिक मूल्यों का समर्पित बताया l गांव में हवन पूजन फल वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया l इन आयोजनों में स्थानीय ग्रामीण,युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया l




