
बाप के पैसों से खरीदी महंगी पल्सर बाइक..साइलेंसर को मोडिफाइड..कर रहा था स्टन्ट..पुलिस ने काटा 9 हजार का चालान…
अनूप बड़ेरिया
बैकुंठपुर शहर की सड़कों पर बाप के पैसों से महंगी बाइक खरीद कर तेज रफ्तार लहरा कर स्टंट बाजी करते ये छपरी टाइप के युवक रोजाना देखे जा सकते हैं। जिनमे अधिकांश रिडायर्ड कालरी कर्मी के कुपुत्र होते हैं।
ताजा मामले में पल्सर मोटरसाइकिल में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर हाईवे मेन रोड फूलपुर चरचा के पास स्टंट करते हुए एक बाइक सवार को यातायात पुलिस ने पकड़ कार्रवाई की। मिली जानकारी के मुताबिक आज अतीत पिता महेश खाखा उम्र 19 वर्ष निवासी फूलपुर चर्चा के द्वारा अपने पल्सर मोटरसाइकिल में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर वाहन को काफी तेजी पूर्वक चलाकर स्टंट कर रहा था। वाहन का आवाज काफी तेज था, मौके पर कोरिया यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए ₹9000 का समझौता शुल्क के रूप में चालान किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुमार कुर्रे के द्वारा स्पष्ट कहा है कि स्टंट करने वालों या मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी, छत्तीसगढ़ शासन के आदेश अनुसार दिनांक 1.1.26 से 31.1.26 तक यातायात सप्ताह कार्यक्रम चलाया जाएगा।
जिसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुमार कुर्रे द्वारा कल 1 जनवरी को शाम 4:00 बजे रक्षित केंद्र बैकुंठपुर में किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम जैसे हेलमेट रैली पंपलेट के माध्यम से प्रचार प्रसार स्कूल कॉलेज में निबंध एवं रंगोली ,वाद विवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे




