♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भारी वाहन की चपेट में बाइक सवार की मौत …पुलिस पर वाहन भगाने का आरोप….प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहन की आवाजाही को लेकर भड़का आक्रोश… पूर्व विधायक व पार्षद समेत लोग धरने पर बैठे

 

रायगढ़।

शहर के चांदमारी क्षेत्र में होम गार्ड कार्यालय के पास
आज सुबह लगभग 10.30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब एक भारी वाहन ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में लोइंग निवासी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया बताया जा रहा है कि जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद पुलिस ने भारी वाहन को मौके से भगा दिया। इसको लेकर आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर उद्योगों का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए सड़क पर धरना शुरू कर दिया। धरने में पूर्व विधायक प्रकाश नायक, पार्षद आरिफ हुसैन सहित बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण व स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह मार्ग भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित है, इसके बावजूद लगातार भारी वाहनों का आवागमन हो रहा है। लोगों ने सवाल उठाया कि किसके संरक्षण में प्रतिबंध के बावजूद भारी वाहन इस मार्ग से गुजर रहे हैं। धरने पर बैठे लोगों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई, घायल को उचित मुआवजा तथा प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही तत्काल रोकने की मांग की है।


घटना की सूचना पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक धरना जारी रहा और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close