
बड़ी खबर::पूर्व विधायक कमरों ने कलेक्टर के खिलाफ खोला मोर्चा..PMO और चीफ सेक्रेटरी को शिकायत…
अनूप बड़ेरिया
भरतपुर सोनहत के तेज तर्रार पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने एमसीबी जिले के कलेक्टर के खिलाफ अब खुलकर मोर्चा खोल दिया है।
पूर्व विधायक व छत्तीसगढ़ ट्रेड यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष गुलाब कमरो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT), कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, नई दिल्ली, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन को लिखा शिकायती पत्र।*
*शिकायती पत्र में उन्होंने कलेक्टर, जिला मनेंद्रगढ़– चिरमिरी– भरतपुर (एमसीबी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जो इस प्रकार है_
शासकीय कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से परेशान करना
▪️ कार्यालय में पुलिस बुलाकर दबाव बनाना
▪️ कलेक्टर कार्यालय में जबरन बैठाकर दमनात्मक कार्यवाही
▪️ शासन के नियमों के विपरीत एकतरफा निलंबन आदेश जारी करना
गुलाब कमरो ने मामले की जांच कर कलेक्टर MCB पर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।




