♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

समग्र शिक्षक फेडरेशन का एक दिवसीय हड़ताल 17 जनवरी को

लालदास महन्त कल्ला

छत्तीसगढ़ समग्र शिक्षक और सहायक शिक्षक फेडरेशन कोरिया ने अपने 4 सूत्रीय मांगों को लेकर 17 जनवरी को एक दिवसीय हड़ताल करने की घोषणा की है यह हड़ताल पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में एक साथ आयोजित होगा संगठन के आह्वान पर पूरे प्रदेश के शिक्षक हड़ताल में जायेंगे
जिला अध्यक्ष विश्वास भगत ने बताया कि हम अलग से कुछ नहीं मांग रहे शासन ने चुनाव पूर्व अपने घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी लागू करने का जो वादा किया था उसी को याद दिला रहे है
समग्र शिक्षक फेडरेशन की मांग है कि शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने वादा शासन ने किया था किंतु अभी तक न तो उनकी वेतन विसंगति दूर हुई है न ही उनको क्रमोन्नत वेतनमान दिया गया है जिससे शिक्षकों को प्रति माह 15 हजार रुपए का नुकसान हो रहा है
दूसरी मांग में फेडरेशन ने कहा कि सभी शिक्षकों की सेवा की गणना प्रथम नियुक्ति तिथि से की जाए , ज्ञात हो कि सविलियन 2018 में किया गया किंतु 2018 के पूर्व की 15 से 20 वर्षो की सेवा को शून्य कर दिया गया पूर्व सेवा को शून्य करने से और सेवा अवधि 2018 से जोड़े जाने से क्रमोन्नत वेतनमान भी नही दिया जा रहा है जिससे शिक्षकों को प्रतिमाह 12 हजार की आर्थिक क्षति हो रही है और पेंशन हेतु सेवा अवधि कम होने से पेंशन भी कम मिलेगा क्योंकि यदि पूर्व की सेवा जोड़ी जाती तो सभी शिक्षकों को 50 प्रतिशत पूर्ण पेंशन मिलता किंतु अब की स्थिति में किसी को 20 प्रतिशत किसी को 10 प्रतिशत पेंशन मिलेगा और कुछ शिक्षकों को तो शून्य पेंशन जारी हुआ जिससे उनका बुढ़ापा असुरक्षित है

तीसरी मांग में टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की गई है
चौथी मांग शिक्षकों के निजी मोबाइल में दबाव पूर्वक शासकीय कार्य जैसे वीएसके एप सहित अन्य एप व कार्य नहीं कराया जाए इससे उनका मोबाइल हैंग हो जाता है और कार्य न होने पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है , यदि निजी मोबाइल में सरकारी एप डाउनलोड किया जाता है और शिक्षकों के साथ कोई साइबर फ्रॉड होता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा , यहां महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि जिम्मेदारी लेने का कोई पत्र भी शासन द्वारा जारी नही किया गया है
निजी मोबाइल में दबाव पूर्वक शासकीय कार्य कराना सविधान के अनुच्छेद 21 के तहत व्यक्ति की निजता का हनन है
फेडरेशन द्वारा मांग की गई है कि सबसे पहले शासन द्वारा मोबाइल और डाटा प्रदान किया जाए उसके पश्चात ही कोई एप डाउनलोड करने को कहा जाए

शिक्षक फेडरेशन ने सभी शिक्षकों से अपील की है कि 17 जनवरी के हड़ताल में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाएं

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close