♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कांग्रेस ने किया चक्काजाम..मनरेगा की बहाली व धान खरीदी की सीमा बढ़ाने की मांग…सौंपा ज्ञापन

 

अनूप बड़ेरिया
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को उसके मूल अधिकार आधारित स्वरूप में बहाल किए जाने तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश में धान खरीदी की समय-सीमा 15 फरवरी तक बढ़ाए जाने की मांग को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में कुमार चौक पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन एवं चक्काजाम किया गया।
धरना प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के मूल स्वरूप में किए जा रहे बदलावों पर गंभीर चिंता व्यक्त की मनरेगा को एक अधिकार आधारित कानून से हटाकर प्रशासनिक योजना के रूप में सीमित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण श्रमिकों के काम के अधिकार को कमजोर किया जा रहा है। मजदूरी निर्धारण एवं भुगतान में अनिश्चितता बढ़ रही है, पंचायतों एवं ग्राम सभाओं के संवैधानिक अधिकारों में कटौती की जा रही है तथा ठेकेदारी व्यवस्था को बढ़ावा देकर श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में धान खरीदी की प्रक्रिया भी गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रही है। प्रदेश के अनेक खरीदी केंद्रों में धान खरीदी अत्यंत धीमी गति से हो रही है। बड़ी संख्या में किसानों को अब तक टोकन जारी नहीं किए गए हैं, जिसके कारण अनेक किसान अपनी उपज बेचने से वंचित रह गए हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है।
जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने स्पष्ट किया कि यदि धान खरीदी की निर्धारित तिथि में वृद्धि नहीं की गई, तो प्रदेश के हजारों किसान अपनी उपज बेचने से वंचित रह जाएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने मांग की है कि धान खरीदी की समय-सीमा 15 फरवरी तक बढ़ाई जाए, ताकि सभी किसान अपना धान बेच सकें।
धरना स्थल से कांग्रेस पार्टी की ओर से माननीय राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से आग्रह किया गया कि मनरेगा को उसके मूल अधिकार आधारित स्वरूप में यथावत रखा जाए, केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे जनविरोधी परिवर्तनों को तत्काल वापस लिया जाए तथा पंचायतों एवं ग्राम सभाओं को पूर्व की भांति संपूर्ण अधिकार प्रदान किए जाएं किसानों के हित में राज्य सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएं, ताकि धान खरीदी प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके और किसानों को राहत मिल सके।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर,पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, प्रदेश संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, महामंत्री बृजवासी तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े, अजीत लकड़ा, आशीष यादव, विकास श्रीवास्तव, अनिल सिंह, राहुल जायसवाल सहित भारी संख्या में अनेकों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close