♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

धान खरीदी,रकबा कटौती व हमाली वसूली के विरोध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कलेक्टर कोरिया के नाम सौंपा ज्ञापन

 

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

कोरिया/धान खरीदी केंद्रों में व्याप्त अव्यवस्थाओं,रकबा कटौती और हमाली के नाम पर की जा रही अवैध वसूली के विरोध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने कलेक्टर कोरिया के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की जिला इकाई कोरिया के अध्यक्ष के नेतृत्व में किसान हितों को ध्यान में रखते हुए सौंपा गया।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष राजाराम जाता ने बताया कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा समय-समय पर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया,लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में हजारों किसान रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय की ओर रवाना हुए,किंतु पुलिस प्रशासन की सतर्क व्यवस्था के चलते बैकुंठपुर नाका में बैरिकेडिंग कर किसानों को रोक दिया गया।

ज्ञापन में धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने,किसानों के कटे हुए रकबे को पुनः जोड़ने तथा रकबा बढ़ाने की मांग प्रमुख रूप से की गई है। किसानों का आरोप है कि धान खरीदी केंद्रों में निर्धारित मापदंड से 500 से 600 ग्राम तक अतिरिक्त धान लिया जा रहा है। साथ ही हमाली के नाम पर किसानों से अवैध रूप से राशि वसूली जा रही है,जिस पर तत्काल रोक लगाते हुए वसूली गई राशि किसानों को वापस दिलाने की मांग की गई है।

इसके अलावा किसानों ने बैंकिंग सुविधाओं की कमी को देखते हुए सहकारी बैंक पटना एवं बचरा पौड़ी में खोले जाने की मांग भी रखी। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर फौती नामांतरण सहित अन्य राजस्व संबंधी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए तथा धान खरीदी केंद्रों की शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close