
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने की व्यापारी के साथ गाली-गलौज..वीडियो हुआ वायरल..व्यापारियों में आक्रोश कार्रवाई की मांग…
अनूप बड़ेरिया
बीती रात्रि एमसीबी जिले के पोंडी पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान चिरमिरी के बड़ा बाजार निवासी प्रभात केशरवानी के साथ पुलिस ने जमकर गाली गलौज की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यापारी गाली न देने व चालान काटने का निवेदन कर रहा है, परन्तु खाखी वर्दी के रौब में पुलिस कर्मी ने व्यापारी की एक न सुनी व जमकर गाली गलौज की। जिसके बाद सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की जमकर लानत हो रही है। वही व्यापारियों में भी बड़ा आक्रोश देखा जा रहा है। उन्होंने उक्त पुलिस कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं इस सम्बंध में कोरिया के प्रतिष्ठित व्यापारी व भाजपा नेता संजय अग्रवाल ने अपने फेसबुक एकांउट से उक्त वीडियो पोस्ट कर लिखा कि..
मैंने अभी इस घटना से मा. गृह मंत्री, पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक एवं एमसीबी की पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया है देखते हैं की क्या कार्यवाही होती भी है या नहीं….
क्या पुलिस की वर्दी आपको किसी की माँ-बहन करने और किसी की इज्जत नीलाम करने का लाइसेंस दे देता है …?
चिरमिरी बड़ा बाजार के प्रतिष्ठित व्यापारी प्रभात केसरवानी जी के साथ पौड़ी पुलिस के द्वारा चेकिंग के दौरान मां बहन की गाली देना क्या उचित है ?
अपराधियों को पकड़ने और रोकने के बजाय आम नागरिक और व्यापारियों को इस प्रकार से सरेआम गाली गलोज करना बहुत ही गलत है…
सभी व्यापारिक संगठनों से मेरा निवेदन है कि अपनी सार्थकता को सिद्ध करें और व्यापारी वर्ग के सम्मान की रक्षा सुनिश्चित करने और इस कृत्य का पुरजोर विरोध करने की रूपरेखा तय करें, जब तक इस बेलगाम पुलिस वाले को निलम्बित नहीं कर दिया जाता…




