सड़क दुर्घटना में घायल की जान बचाने वाले भाजपा नेता अंचल राजवाड़े को स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित…”गुड सेमेरिटन सम्मान”
लालदास महंत
भाजयुमो कोरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े को जिला प्रशासन कोरिया के तत्वावधान में मानस भवन,बैकुंठपुर में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के करकमलों से जिला पुलिस प्रशासन द्वारा “गुड सेमेरिटन सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अंचल को सड़क दुर्घटना में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों के सहायता करने के लिए प्रदान किया गया है।
विदित हो कि भाजपा के सक्रिय युवा नेता अंचल राजवाड़े क्षेत्र के किसी भी सड़क दुर्घटना में पुलिस थाना में सूचना देने,घायल व्यक्तियों को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाने एवं उनके त्वरित उपचार कराने के लिए जाने जाते हैं।



