♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अनुभवी पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल को पश्चिम बंगाल चुनाव की जिम्मेदारी मिली

 

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

कोरिया/भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष और विभिन्न दायित्व में लंबे समय से कार्य का अनुभव रखने वाले भाजपा नेता कृष्ण बिहारी जायसवाल को प्रदेश संगठन द्वारा पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में प्रवासी के रूप में कार्य करने हेतु चयनित किया है।
ज्ञात हो कि कृष्ण बिहारी जायसवाल लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न दायित्व में कार्य कर चुके हैं।उनके जिला अध्यक्ष कार्यकाल में पार्टी ने स्थानीय एवं विधानसभा चुनाव में अच्छी सफलता प्राप्त की थी चुनाव संचालन का बेहतर अनुभव होने के कारण पश्चिम बंगाल चुनाव में जिन क्षेत्रों में भी जायसवाल को पार्टी द्वारा कार्य में लगाया जाएगा निश्चय ही ऐसे क्षेत्रों में पार्टी को अवश्य लाभ मिलेगा।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने जायसवाल को अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुए जिले के कार्यकर्ताओं के लिए इसे गौरव का विषय बताया है। जिले भर के कार्यकर्ताओं द्वारा जायसवाल को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में कार्य करने पर अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close