
ऑक्सफोर्ड पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल शिवपुर- चर्चा कोरिया का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न..
लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया/ऑक्सफोर्ड पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल,शिवपुर चरचा में वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
कोरिया जिले के नगर पालिका शिवपुर चरचा के वार्ड क्रमांक 6 में स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित इस वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुमार कुर्रे के गरिमामय अतिथि में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जयसवाल,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल,उपाध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लालमुनी यादव,पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी,जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष भूपेंद्र यादव,पूर्व नपाध्यक्ष एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजीत लकड़ा,भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी,असद खान सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं अतिथियों की उपस्थिति रही।

विद्यालय के डायरेक्टर एवं प्राचार्य कुंदन पांडे द्वारा आयोजित इस सफल कार्यक्रम की सभी अतिथियों ने सराहना की तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 170 छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों एवं भारत के विभिन्न राज्यों की लोक कला पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया।
हजारों की संख्या में उपस्थित अभिभावकों,माताओं-बहनों एवं नागरिकों ने बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु तालियों की गूंज से वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
विद्यालय के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस भव्य आयोजन को चतुर्थ वार्षिक उत्सव के रूप में मनाया गया।
अतिथियों ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यहां से शिक्षा प्राप्त कर कई विद्यार्थी आज डॉक्टर,इंजीनियर और विभिन्न उच्च पदों पर कार्यरत हैं — जो पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।




