♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

वाहन चेकिंग के दौरान व्यापारी से गाली गलौज करने वाला थाना प्रभारी हुआ लाइन अटैच… व्यापारियों की एकजुटता व दबाव आया काम..

अनूप बड़ेरिया

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो और चिरमिरी के व्यापारियों की एकजुटता और भारी दबाव के बाद वाहन चेकिंग के दौरान चिरमिरी के बाद बाजार निवासी प्रतिष्ठित व्यापारी प्रभात केशरवानी के साथ गाली गलौज करने वाले पोंडी थाना प्रभारी जवाहरलाल गायकवाड को पुलिस अधीक्षक ने लाइन अटैच कर दिया है। वही साइबर सेल प्रभारी विवेक पाटले को पोंडी थाना का थाना प्रभारी बनाया गया है।

 

 

उल्लेखनीय है कि बीती रात्रि एमसीबी जिले के पोंडी पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान चिरमिरी के बड़ा बाजार निवासी प्रभात केशरवानी के साथ थाना प्रभारी जमकर गाली गलौज की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यापारी गाली न देने व चालान काटने का निवेदन कर रहा है, परन्तु खाखी वर्दी के रौब में पुलिस कर्मी ने व्यापारी की एक न सुनी व जमकर गाली गलौज की। जिसके बाद सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की जमकर आलोचना हुई। हो रही है। इसके बाद अगले दिन चिरमिरी के सभी व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए  थाने का घेराव किया, इस दौरान भाजपा एवं कांग्रेस के नेता भी मौजूद रहे और उन्होंने सीएसपी चिरमिरी से मिलकर इस संबंध में कार्यवाही की मांग की थी। इसके अलावा कोरिया जिले के भारतीय जनता पार्टी के नेता व प्रतिष्ठित व्यापारी संजय अग्रवाल ने इस संबंध में गृहमंत्री डीजीपी, आईजी और एसपी एमसीबी से बात कर कार्रवाई की मांग की थी।

वायरल वीडियो-

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close