
मनरेगा बहाली को लेकर कांग्रेस कल करेगी कलेक्टर ऑफिस का घेराव.. प्रभारी गुलाब कमरो के नेतृत्व में होगा जंगी प्रदर्शन..
लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया/ मनरेगा के मूल स्वरूप और अधिकार की पुनः बहाली को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल लगातार जारी है इसी कड़ी में कल इस कार्यक्रम के कोरिया प्रभारी और भरतपुर सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरों के नेतृत्व में कल कांग्रेस के द्वारा आम सभा व कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
इस सम्बंध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में किए जा रहे जनविरोधी बदलावों के विरोध में कल 03 फरवरी 2026 दिन मंगलवार समय : दोपहर 12:00 बजे स्थान : छिंदडांड बैकुंठपुर में आमसभा पश्चात कलेक्टर कार्यालय का घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने इस कार्यक्रम में सभी कांग्रेसियों से उपस्थित होने की अपील की है।




