♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

देवराहा बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में श्री संकट मोचन हनुमत महायज्ञ का कलश यात्रा निकालकर भव्य आयोजन किया गया..कलश यात्रा में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल 

 

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

कोरिया /जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रेमाबाग मंदिर परिसर में हनुमान भक्ति,श्रद्धा और सनातन आस्था का अद्भुत संगम एक बार फिर क्षेत्रवासियों को पुण्य लाभ प्रदान करने जा रहा है। देवरहा बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में इस वर्ष श्री संकट मोचन हनुमत 7 दिवसीय महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। यह महायज्ञ दिनांक 10 फरवरी,दिन मंगलवार से विधिवत प्रारंभ होगा।

महायज्ञ की शुरुआत पावन कलश यात्रा के साथ की गई। जो मंगलवार को प्रातः 11 बजे से प्रेमाबाग शिव मंदिर प्रांगण से निकाली गई। कलश यात्रा आचार्य विक्रम दुबे की उपस्थिति में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं,पुरुष,युवा एवं श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों,जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

देवरहा बाबा सेवा समिति के शैलेश शिवहरे के अनुसार,यह महायज्ञ लोक कल्याण,क्षेत्र की सुख-समृद्धि,शांति और संकट निवारण के संकल्प के साथ आयोजित किया जा रहा है। सात दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना,हवन,मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। साथ ही प्रतिदिन प्रवचन एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होगा।

देवराहा बाबा सेवा समिति के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कलश यात्रा में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्याम बिहारी जायसवाल पूर्व कैबिनेट मंत्री बैकुंठपुर विधायक भैया लाल राजवाड़े पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जयसवाल की उपस्थिति तथा देवराहा बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेश शिवहरे नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के अध्यक्ष नविता शिवहरे, मंडल अध्यक्ष अनिल खटीक,भाजपा नेता रवि शर्मा,भाजपा नेता जवाहरलाल गुप्ता,भाजपा नेता विजेंद्र जायसवाल,भाजपा नेता सुभाष साहू,भाजपा नेता महेंद्र वेद,अनिल शर्मा,भाजपा नेता बसंत राय,भाजपा नेता रमन गुप्ता,रजनीश गुप्ता,अरविंद सिंह,अनुराग दुबे,नगर पालिका शिवपुर चर्चा अध्यक्ष अरुण जायसवाल,पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंचल राजवाड़े,जनपद सदस्य धर्मवती राजवाड़े,मंडल अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा,अनिल शर्मा, मंडल अध्यक्ष संजय चिकनजूरी पार्षद धीरज शिवहरे,पार्षद अंकित गुप्ता लवी,अभय दुबे,सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी इस भव्य कलश यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए तथा क्षेत्र के सभी क्षेत्रवासियों से इस पावन आयोजन में सपरिवार शामिल होकर पुण्य के भागी बने। समिति का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा,आपसी सद्भाव और संस्कारों का विकास होता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close