पूर्व नपा अशोक जायसवाल ने प्राचीन शिव मंदिर देवगढ़ में विशाल भोग भंडारे का किया आयोजन ..
लालदास महंत
कोरिया/ कोरिया जिला के देवगढ़ में महाशिवरात्रि के उपलक्ष पर प्राचीन शिव मंदिर में इस वर्ष पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल के द्वारा लाखों श्रद्धालुओं के लिए विशाल भोग भंडारे का आयोजन किया।

हमेशा धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रहने वाले पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने स्वयं प्रसाद अपने हाथों से वितरण किया। अशोक जायसवाल धार्मिक सामाजिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं,वह प्रतिवर्ष विभिन्न धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते रहते हैं और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहते हैं l




