♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

छ.ग.चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज जिलाध्यक्ष शारदा गुप्ता ने बजट की सराहना की..

लालदास महंत

छ.ग.चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज जिलाध्यक्ष शारदा गुप्ता ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि, यह बजट समाज के सभी आयामों को संसाधन उपलब्ध कराएगा, जहां एक ओर कृषकों एवं मजदूरों की आय बढ़ाने के लिए राईस मिल, पोल्ट्रीफार्म, वनोपज प्रसंस्करण जैसी गतिविधियों के लिए बड़े केन्द्र खुले, इसकी योजनाएं लाई जा रही है साथ ही निवेशकों के अनुदान के लिए 100 करोड़ का प्रवधान किया गया है जिससे स्थानीय रोजगार बढ़ेगा वही दूसरी ओर सड़क कनेक्टीवीटी बढ़ाने के लिए बड़ी राशि जारी की गई है जिससे ट्रांसपोर्ट सुगम बनेगा। महिलाओं एवं युवाओं से संबंधित योजनाओं के लिए बड़ी राशि मिलेगी। उनकी खर्च करने की क्षमता बढ़ेगी जिससे सीधे बाजार में पैसे का आदान प्रदान होगा। स्टार्टअप के लिए विशेष धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि, बस्तर में चेम्बर भवन के लिए राशि उपलब्ध कराई गई, हमने भी मुख्यमंत्री से इस संबंध में मांग की है संभवतः निकट भविष्य में कोरिया जिले में चेम्बर भवन के लिए राशि स्वीकृत होगी ऐसी आशा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close