♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कोरिया में यादव महासभा ने बढ़ाया संगठन का दायरा, महिला प्रकोष्ठ की 4 तहसीलों में नई अध्यक्षों की नियुक्ति

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया । अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने जिले में संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। महासभा के महिला प्रकोष्ठ द्वारा कोरिया जिले की चार तहसीलों में नई अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह नियुक्ति प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला इकाई द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है।
जारी सूची के अनुसार पोंडी बचरा, पटना, सोनहत और बैकुंठपुर क्षेत्र में अलग-अलग महिला पदाधिकारियों को तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन का उद्देश्य तहसील स्तर पर गतिविधियों को बढ़ाना तथा समाज की भागीदारी को मजबूत करना बताया गया है।


इनको मिली तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी
पोंडी बचरा – श्रीमती विद्यावती यादव
पटना – श्रीमती बीरा यादव (सोना)
सोनहत – श्रीमती प्रमिला यादव
बैकुंठपुर – श्रीमती कविता यादव
नव-नियुक्त अध्यक्षों को सदस्यता अभियान को गति देने, नियमित बैठकों के आयोजन और सामाजिक कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


महिला नेतृत्व को मिलेगा बढ़ावा
जिला पदाधिकारियों का कहना है कि महिला प्रकोष्ठ की सक्रियता से संगठन का विस्तार गांव-गांव तक होगा। आने वाले समय में संपर्क अभियान, सामाजिक कार्यक्रम और सामूहिक बैठकों के माध्यम से समाज को एकजुट कर संगठन को और मजबूत बनाने की योजना बनाई जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close