♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कांग्रेस के दमदार नेता अशोक जायसवाल का जन्मदिन आज कांग्रेस भवन में मनेगा..

 

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

कोरिया/ कांग्रेस के दमदार नेता व पूर्व नपा अध्यक्ष अशोक जायसवाल का 9 मार्च को जन्मदिन है। नगरपालिका अध्यक्ष के रूप में बेदाग कार्यकाल पूरा करने वाले श्री जायसवाल कट्टर कांग्रेसी नेता के रूप में जाने जाते हैं सीधे, सरल व सौम्य  व्यवहार के धनी अशोक जायसवाल बीते दो पंचवर्षीय से विधानसभा टिकट के भी दावेदार रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बैकुंठपुर सीट से उनकी दावेदारी काफी पुख्ता मानी जा रही है। जिसके लिए उन्होंने अपनी तैयारी धीरे-धीरे आरंभ कर ग्रामीण अंचलों का दौरा भी आरंभ कर दिया है। उल्लेखनीय है कि अशोक जायसवाल काफी धार्मिक प्रवृत्ति व समाज सेवक के रूप में भी ख्यातिलब्ध है। अशोक जायसवाल के जन्मदिन पर उनके समर्थकों ने पूरे शहर में चारों ओर होर्डिंग्स व बैनर लगाया  हैं।

09 मार्च 2026 दिन (सोमवार) समय : प्रातः 11:30 बजे स्थान : राजीव भवन,कांग्रेस कार्यालय,बैकुंठपुर में जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष  अशोक कुमार जायसवाल का जन्मदिन राजीव भवन,कांग्रेस कार्यालय बैकुंठपुर में सादगी पूर्वक केक काटकर जन्मदिन मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी कांग्रेस नेताओं से उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close