
बैकुंठपुर की राजनीति में हलचल: अशोक जायसवाल के जन्मदिन पर कांग्रेस भवन में जुटे सैकड़ों समर्थक
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल का जन्मदिन कोरिया जिला कांग्रेस भवन में बड़े ही जोर-शोर और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान अशोक जायसवाल ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। समर्थकों ने उन्हें महामाला पहनाकर और फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस भवन में उत्साह और जश्न का माहौल बना रहा।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2028 में बैकुंठपुर विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे अशोक जायसवाल को कांग्रेस का समर्पित सिपाही माना जाता है। नगरपालिका अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल बेदाग माना जाता है। उनके कार्यकाल में शहर में जल आवर्धन योजना के माध्यम से जलक्रांति लाने का प्रयास किया गया।

जिससे शहर की पेयजल व्यवस्था को मजबूती मिली।
इसके साथ ही उन्होंने नगर के विकास के लिए करोड़ों रुपये का बजट लाकर विकास कार्यों को नई गति दी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी उनकी लगातार सक्रिय भागीदारी रही है, जिसके कारण वे एक समाजसेवी के रूप में भी अपनी अलग पहचान रखते हैं।

मृदुभाषी, मिलनसार और सरल व्यक्तित्व के धनी अशोक जायसवाल को जन्मदिन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं।




