♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राष्ट्रपति के कथित अपमान पर भड़की भाजपा: ममता बनर्जी का पुतला दहन, टीएमसी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

लालदास महंत
कोरिया। राष्ट्रपति Droupadi Murmu के कथित अपमान के विरोध में Bharatiya Janata Party के एसटी मोर्चा ने नगर पंचायत पटना के आदर्श चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने Mamata Banerjee का पुतला दहन कर All India Trinamool Congress (टीएमसी) सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमलचंद चेरवा ने कहा कि देश की राष्ट्रपति के साथ हुआ व्यवहार बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह केवल देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान नहीं है, बल्कि इससे पूरे आदिवासी समाज की भावनाओं को भी ठेस पहुंची है।
नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह ने कहा कि यह घटना टीएमसी सरकार की मानसिकता को दर्शाती है और भाजपा इस तरह के अपमान को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने राज्य सरकार से इस मामले में जवाब देने और माफी मांगने की मांग की।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, जिला महामंत्री कपिल जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, जिला सह मीडिया प्रभारी वर्षा साहू, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी राकेश गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव, महामंत्री सत्यम साहू, सच्चिदानंद द्विवेदी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष विमलचंद चेरवा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलराज रवि, जिला महामंत्री कमलेश एक्का, राय सिंह, जिला मंत्री विश्वनाथ सिंह, पार्षद राजेश सोनी, रेखा वर्मा, अहिबरन सिंह, अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह, जिला मंत्री रमेश पोया, देवेन्द्र कुमार सिरदार, आशीष सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close