♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अफीम की खेती के आरोप पर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव, जोरदार प्रदर्शन…..पुलिस बैरिकेडिंग पर कांग्रेसियों की झुमा-झपटी…. भजन गाकर जताया विरोध….भाजपा पर प्रदेश को नशे का गढ़ बनाने का आरोप

 

 

रायगढ़। प्रदेश में लगातार सामने आ रहे अफीम की खेती के मामलों और उसमें भाजपा नेताओं की कथित संलिप्तता को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को रायगढ़ में मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस की जिला इकाई ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिला कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस का जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला और कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ भाजपा कार्यालय की ओर कूच करते नजर आए।

 

दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस कार्यालय से निकले सैकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े। इस दौरान “अफीम की खेती बंद करो”, “प्रदेश को नशे का कटोरा नहीं बनने देंगे” और “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” जैसे गगनभेदी नारे लगाए गए। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास बैरिकेडिंग कर कांग्रेसियों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया।

बैरिकेडिंग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झुमा-झपटी भी हुई। कुछ देर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही और कांग्रेसियों को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसी दौरान कई कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और महात्मा गांधी का प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम, सबको सम्मति दे भगवान” गाकर विरोध जताया। साथ ही पुलिस प्रशासन पर सरकार के दबाव में काम करने और निष्पक्ष नहीं रहने का आरोप भी लगाया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने कहा कि प्रदेश में लगातार अफीम की खेती के मामले सामने आ रहे हैं और इसमें भाजपा नेताओं की भूमिका भी उजागर हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के संरक्षण में प्रदेश में नशे का कारोबार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष शाखा यादव ने भी भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को देश में धान का कटोरा कहा जाता है, लेकिन भाजपा शासन में प्रदेश नशे का गढ़ बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में फंस रहा है और प्रदेश के अंदर बाकायदा नशे की खेती हो रही है। उन्होंने मांग की कि भाजपा सरकार इस पर जवाब दे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे।
इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई तथा जिला कांग्रेस कमेटी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close