♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती: कोरिया में LPG का पर्याप्त स्टॉक, कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने दी चेतावनी

 

ओटीपी और बुकिंग क्रम से ही होगी सिलेंडर डिलीवरी

अनूप बड़ेरिया

कोरिया// अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे संघर्ष से जुड़ी अफवाहों के बीच जिले में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने गैस वितरक एजेंसियों और पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में कलेक्टर ने सभी गैस एजेंसियों से घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों के स्टॉक, वितरण व्यवस्था और कीमतों की जानकारी ली। एजेंसियों ने बताया कि जिले में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और कमी से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।

अवैध भंडारण, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्यवाही
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि एलपीजी सिलेंडरों का अवैध भंडारण, ब्लैक मार्केटिंग या अधिक कीमत पर बिक्री जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए कि सिलेंडर की डिलीवरी बुकिंग तिथि के अनुक्रम और ‘फर्स्ट कम-फर्स्ट सर्व’ के आधार पर की जाए तथा प्रत्येक डिलीवरी ओटीपी ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ही सुनिश्चित की जाए। साथ ही किसी उपभोक्ता को 25 दिनों से पहले दूसरा सिलेंडर जारी नहीं किया जाएगा।

प्राथमिकता के तौर पर गैस सिलेंडर
कलेक्टर ने गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंप संचालकों से प्रतिदिन स्टॉक की जानकारी लेने के निर्देश खाद्य अधिकारी को दिए। उन्होंने स्कूल, आश्रम, छात्रावास, जेल और अस्पतालों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर तथा एम्बुलेंस व अन्य शासकीय वाहनो को पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री कुर्रे ने गैस एजेंसियों व पेट्रोल पंप संचालकों को सभी सीसीटीवी कैमरे चालू रखने के निर्देश दिए साथ ही बिना नंबर प्लेट वाहनो तथा बिना हेलमेट वाले वाहनों को पेट्रोल- डीजल न देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने की अपील
कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने नागरिकों से अपील की है कि रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही भ्रामक खबरों और अफवाहों पर विश्वास न करें। किसी भी जानकारी की पुष्टि अधिकृत शासकीय स्रोतों से ही करें और अनावश्यक रूप से ईंधन या गैस का भंडारण न करें। किसी भी समस्या या शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर 1906 पर संपर्क किया जा सकता है।

बैठक में अपर कलेक्टर  डीडी मंडावी, बैकुंठपुर एसडीएम  उमेश कुमार पटेल, जिला खाद्य अधिकारी श्री नटवर राठौर तथा जिले के गैस एजेंसियों तथा पेट्रोल पंप संचालक उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close