♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

दुर्गा मंदिर में अब नहीं होगी धूप-बारिश की परेशानी, 8 लाख से बनेगा शेड::विधायक भैयालाल रजवाड़े की पहल..

अनूप बड़ेरिया

 

कोरिया// जिले के नगर पंचायत पटना में दुर्गा मंदिर के पास शेड निर्माण कार्य के लिए 8 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति विधानसभा क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत दी गई है।

कार्यालय कलेक्टर (योजना एवं सांख्यिकी) कोरिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह कार्य बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े की अनुशंसा पर तथा छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री एवं जिला कोरिया के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम की मंजूरी के बाद स्वीकृत किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक नगर पंचायत पटना के दुर्गा मंदिर के पास शेड निर्माण के लिए कुल 8 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इस कार्य की क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर पंचायत पटना को बनाया गया है और कार्य को 6 माह की अवधि में पूर्ण करना होगा।

प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए। कार्य केवल शासकीय भूमि पर ही किया जाएगा और यदि किसी प्रकार का स्थानीय विवाद उत्पन्न होता है तो संबंधित निकाय द्वारा पुनः प्रस्ताव भेजकर विधायक से अनुमोदन लिया जाएगा।

साथ ही निर्माण स्थल से संबंधित आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा तथा कार्य की भौतिक और वित्तीय प्रगति की मासिक जानकारी जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी को उपलब्ध करानी होगी।

प्रशासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि योजना के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों का रख-रखाव संबंधित स्थानीय निकाय द्वारा किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close