♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सामाजिक सद्भाव बैठक कल :: “एकता, समन्वय और सामाजिक सद्भाव की दिशा में सामूहिक पहल”

लालदास महंत
हमारा राष्ट्र अपनी महान संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और विविधताओं के कारण विश्व में अद्वितीय स्थान रखता है। भारत की असली शक्ति उसकी सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और सामूहिक प्रयासों में निहित है। समय-समय पर समाज के विभिन्न वर्गों और समुदायों ने राष्ट्र निर्माण, संरक्षण और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
संयोजक सामाजिक सद्भाव संयोजक ने बताया कि आज आवश्यकता है कि हम सभी समाज प्रमुख और प्रतिनिधि आपसी समन्वय, सहयोग और संवाद के माध्यम से समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए मिलकर आगे बढ़ें। अपनी आराध्या भारत माता को परम वैभव के शिखर तक पहुँचाने के संकल्प के साथ इसी उद्देश्य से बैकुण्ठपुर नगर में “सामाजिक सद्भाव बैठक” का आयोजन किया जा रहा है।
इस बैठक में समाज के प्रमुखजन, प्रतिनिधि एवं जागरूक नागरिक एकत्र होकर सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और राष्ट्र निर्माण के विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।
कार्यक्रम विवरण
दिनांक : 14 मार्च 2026
दिन : शनिवार
समय : सायं 04:00 बजे
स्थान : तेरापंथ भवन, बैंक ऑफ इंडिया के पास, बाई सागर, बैकुण्ठपुर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close