♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

हम पर कोई हाथ नहीं डाल सकता” — कथित भाजपा नेता की रील वायरल, अवैध जुए को लेकर उठे बड़े सवाल

अनूप बड़ेरिया

क्षेत्र में अवैध जुए के कारोबार को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद सामने आया है। झगराखांड निवासी और खुद को भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा बताने वाले शुभम सिंह पर खुलेआम जुआ खेलने और अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक रील और कई तस्वीरों के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल रील में शुभम सिंह कथित तौर पर जुआ खेलते हुए दिखाई दे रहा है। रील में लिखा गया है —
हमारा दबदबा है, हमारे इलाके में हर कोई जानता है कि हम पर कोई हाथ नहीं डाल सकता।”
इस बयान को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है और इसे कानून व प्रशासन को खुली चुनौती बताया जा रहा है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सोशल मीडिया पर शुभम सिंह की कई तस्वीरें प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित अन्य भाजपा नेताओं के साथ सामने आई हैं। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव तथा कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ भी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर किसके संरक्षण में ऐसे लोग खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध जुए की गतिविधियां संचालित होने की चर्चा है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।
इधर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि कोई भी व्यक्ति कानून को खुली चुनौती देता है तो उसके खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा क्यों न हो।
अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन और पुलिस इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और वायरल वीडियो व तस्वीरों की जांच कर क्या कार्रवाई करते हैं।

 

वीडियो जुआ खेलते भाजपा नेता::- https://youtube.com/shorts/AnSu7Y9UVFI?si=jDPu_56y4LTlB3Mk

सोशल मीडिया में भौकाल वीडियो-

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close