♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कॉर्पोरेट परस्त नीतियों के विरोध में युवा कांग्रेस का संसद घेराव…. रायगढ़ से आशीष जायसवाल युवा साथियों संग दिल्ली में डटे….देश के संसाधनों को कॉर्पोरेट घरानों को सौंपने के विरोध में उग्र प्रदर्शन….ट्रेड डील को किसानों-व्यापारियों के लिए बताया घातक

 

 

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की कथित कॉर्पोरेट परस्त नीतियों और विवादित ट्रेड डील के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस ने राजधानी दिल्ली में संसद घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। देशभर से पहुंचे हजारों युवा कार्यकर्ताओं ने इस आंदोलन में हिस्सा लेते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ट्रेड डील को देश के किसानों, छोटे व्यापारियों और युवाओं के हितों के खिलाफ बताया।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब के नेतृत्व में आयोजित इस संसद घेराव कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और जिला प्रभारी आशिका कुजूर के निर्देश पर रायगढ़ से युवा कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल भी अपने युवा साथियों के साथ शामिल हुए।

संसद घेराव के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि यह ट्रेड डील देश के संसाधनों और बाजार को बड़े कॉर्पोरेट घरानों के हाथों में सौंपने की कोशिश है, जिससे किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों के हित प्रभावित होंगे।

इस मौके पर आशीष जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार बड़े कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए देश के किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। ऐसी ट्रेड डील से देश की अर्थव्यवस्था कमजोर होगी और स्थानीय उद्योगों पर भी इसका गंभीर असर पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस देश के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर केंद्र सरकार ने जनविरोधी फैसले वापस नहीं लिए तो देशभर में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

रायगढ़ से पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी संसद घेराव में भाग लेकर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया और देशहित में निर्णय लेने की मांग की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close