♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कोरिया जिले को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में मिला सशक्त प्रतिनिधित्व..तीन प्रमुख नेताओं की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उमंग..

 

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

कोरिया/भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश स्तर पर अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करते हुए कोरिया जिले को बड़ी जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। जिले के तीन प्रमुख नेताओं—बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े,पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा को प्रदेश कार्यसमिति में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त हुआ है।
कृष्ण बिहारी जायसवाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने
कृष्ण बिहारी जायसवाल पूर्व में कोरिया जिले के विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन कर चुके हैं। वे भारतीय जनता पार्टी कोरिया जिले के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा व सक्रियता उल्लेखनीय रही है। उन्हें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने से जिले के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
विधायक भैया लाल राजवाड़े बने स्थायी आमंत्रित सदस्य
बैकुंठपुर विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता भैया लाल राजवाड़े को प्रदेश कार्यसमिति का स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। वे पूर्व में छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं तथा लंबे समय से जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व को यह नियुक्ति सम्मान देती है, जिससे कार्यकर्ताओं ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की है।
*मोहित पैकरा को मिला पदेन सदस्य का दायित्व*
जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा एक उभरते हुए युवा एवं लोकप्रिय नेता हैं। उन्हें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। उनकी सक्रिय नेतृत्व क्षमता और जमीनी पकड़ से पार्टी को प्रदेश स्तर पर लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने दी बधाई
भाजपा कोरिया जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने तीनों नेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इन नियुक्तियों से कोरिया जिले के सभी कार्यकर्ताओं में अत्यंत हर्ष और उत्साह का वातावरण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति में कोरिया जिले का यह प्रतिनिधित्व संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close