♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कांग्रेस मंडल अध्यक्ष राहुल जायसवाल ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस संगठन में हलचल तेज

अनूप बड़ेरिया
कोरिया/बैकुंठपुर। जिला कांग्रेस कमेटी बैकुंठपुर के अंतर्गत पीड़ी मंडल के अध्यक्ष रूपेश कुमार जायसवाल (राहुल) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता को सौंपते हुए व्यक्तिगत एवं पारिवारिक कारणों का हवाला दिया है।
जारी पत्र में रूपेश जायसवाल ने बताया कि वे लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय रहे हैं और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्होंने युवा कांग्रेस सचिव, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष, लोकसभा महासचिव (इलेक्टेड बॉडी) सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में कार्यकारी अध्यक्ष जैसे पदों पर कार्य किया है। वर्तमान में वे पीड़ी मंडल के मंडल अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।
उन्होंने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि निजी कारणों के चलते वे मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में असमर्थ हैं, इसलिए वे स्वेच्छा से इस पद से इस्तीफा दे रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में संगठन से जुड़े रहेंगे और पार्टी के लिए कार्य करते रहेंगे।
इस इस्तीफे के बाद कांग्रेस संगठन में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक जानकार इसे संगठनात्मक बदलाव और आगामी रणनीति से जोड़कर भी देख रहे हैं।
प्रतिलिपि में इन नेताओं को भेजा गया पत्र:
नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत, पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी पत्र की प्रति प्रेषित की गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close