♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

11 सूत्रीय मांगों पर उबाल: बैकुंठपुर में कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, सरकार को दी चेतावनी..

लालदास महन्त
बैकुंठपुर |
प्रांतीय छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन (132 संगठनों) के आह्वान पर जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। शाम 4 बजे जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारी एकत्रित हुए और शासन के खिलाफ आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर जोरदार नारेबाजी की। “मोदी गारंटी लागू करो”, “हमारी मांगें पूरी करो”, “कर्मचारी एकता जिंदाबाद” और “11 सूत्रीय मांगें पूरी करो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
इस दौरान फेडरेशन के संभागीय उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ददा और संयोजक डॉ. आर.एस. चंदे ने बताया कि कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों का भुगतान, वेतन विसंगति का निराकरण, पदोन्नति की समस्याएं, अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण और नियमित भर्ती अभियान जैसी महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
प्रदर्शन के बाद फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम संबोधित ज्ञापन कोरिया कलेक्टर को सौंपा। ज्ञापन में मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।
फेडरेशन पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आगामी दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस प्रदर्शन में कोरिया जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारी-अधिकारी और फेडरेशन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिससे आंदोलन को व्यापक समर्थन मिला।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close