गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद:: पूर्व नपा अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने बांटा भाईचारे का संदेश
लालदास महन्त (कल्ला)
बैकुंठपुर। ईद के पावन अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने बैकुंठपुर, चरचा, पटना सहित विभिन्न स्थानों का दौरा कर मुस्लिम समाज के लोगों को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान उन्होंने अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान आपसी बातचीत में पुरानी यादें ताजा हुईं और सभी ने मिलकर खुशी के इस त्योहार को साझा किया।
अशोक जायसवाल ने इस मौके पर लजीज पकवानों का आनंद भी लिया और सभी के साथ मिलकर देश में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की दुआ की।
उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार हमें आपसी एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है, जिसे हमें हमेशा बनाए रखना चाहिए।






