♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पत्नी और बेटे ने रची खौफनाक साजिश! हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

अनूप बड़ेरिया
जिले के थाना पटना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पहले जिसे संदिग्ध मौत माना जा रहा था, वह अब सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या निकली।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपराध क्रमांक 85/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में दर्ज इस प्रकरण में 25 फरवरी 2026 को ग्राम कटकोना स्थित कालरी में कार्यरत बसंत लाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. सुरेशा चौबे तथा एसडीओपी राजेश साहू के मार्गदर्शन में गहन विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान सामने आया कि मृतक बसंत लाल शराब का आदी था और घर के खर्च में सहयोग नहीं करता था, जिससे परिवार में अक्सर विवाद होता था। इसी पारिवारिक कलह ने खौफनाक मोड़ ले लिया।
पुलिस की सूक्ष्म जांच और साक्ष्यों के आधार पर खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी शालू और पुत्र विजेंद्र ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। दोनों ने लकड़ी से हमला कर बसंत लाल के गले और शरीर पर गंभीर चोटें पहुंचाईं, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया।
थाना प्रभारी प्रमोद पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता और सूझबूझ से कार्रवाई करते हुए 23 मार्च 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की आगे की विवेचना में जुटी हुई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close