♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राजस्व समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान! कोरिया में ‘राजस्व पखवाड़ा 2026’ का बड़ा अभियान, गांव-गांव लगेंगे शिविर

अनूप बड़ेरिया
जिले में आम नागरिकों की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने बड़ा कदम उठाया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा “राजस्व पखवाड़ा 2026” के आयोजन की विस्तृत कार्ययोजना जारी की गई है, जिसके तहत अप्रैल से जून तक जिलेभर में चरणबद्ध तरीके से शिविर लगाए जाएंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार यह अभियान तीन चरणों—1 अप्रैल से 15 अप्रैल, 4 मई से 18 मई और 1 जून से 15 जून 2026 तक संचालित होगा। इस दौरान ग्रामों में क्लस्टरवाइज शिविर आयोजित कर नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन और वृक्ष कटाई जैसे लंबित मामलों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
अभियान में नक्शा बंटाकन की प्रगति, भूमिस्वामियों के खातों में आधार, मोबाइल नंबर, किसान किताब और जेंडर प्रविष्टि को भी अपडेट किया जाएगा। शिविरों में प्राप्त आवेदनों—जैसे फौती नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख त्रुटि सुधार—का मौके पर ही ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए समाधान किया जाएगा।
इसके साथ ही जनहानि, फसल क्षति और पशु हानि से जुड़े मामलों का आरबीसी 6-4 के तहत त्वरित निराकरण, भू-अर्जन प्रकरणों का समय-सीमा में निपटारा तथा स्वामित्व योजना के अंतर्गत अधिकार अभिलेखों का वितरण भी किया जाएगा।
शिविरों में आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के आवेदन भी लोक सेवा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज कर निर्धारित समय-सीमा में निपटाए जाएंगे। गांव-गांव में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कर इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे राजस्व पखवाड़ा की तैयारियां जल्द शुरू करें और शिविरों के लिए गांव, तिथि व समय तय कर जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही एसडीएम और जनपद पंचायत के सीईओ को निर्देशित किया गया है कि वे इस अभियान की जानकारी निचले स्तर तक पहुंचाएं।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनता को राहत पहुंचाना और राजस्व मामलों का समयबद्ध, सरल और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close