♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पगडंडी पर चला प्रशासन, गांव तक पहुंचा समाधान: कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने सुनी वनांचल ‘आनंदपुर’ की आवाज

अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिले की कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने एक बार फिर जमीनी हकीकत को समझने के लिए प्रशासनिक टीम के साथ दूरस्थ अंचल का रुख किया। सोनहत विकासखंड के ग्राम आनंदपुर पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
दौरे के दौरान कलेक्टर ने स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, आंगनबाड़ी में उपस्थिति, राशन वितरण तथा गर्भवती महिलाओं को दिए जा रहे ‘कोरिया मोदक लड्डू’ की जानकारी ली। ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि वे अपनी समस्याएं खुलकर रखें, प्रशासन हर संभव समाधान के लिए तत्पर है।
ग्रामीणों ने नेटवर्क की कमी, पेयजल संकट, सोलर पंप की आवश्यकता और सीसी रोड निर्माण जैसी प्रमुख समस्याएं सामने रखीं। कलेक्टर ने तत्काल जनपद पंचायत सीईओ को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि जल्द ही बीएसएनएल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।


दौरे के दौरान कलेक्टर हसदेव नदी के चिन्हांकित उद्गम स्थल ग्राम मेन्ड्राकला भी पहुंचीं। इसके बाद वे करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर ‘साधुगड़ा’ स्थल तक पहुंचीं, जहां पहाड़ों से बहते शीतल ‘तुर्रा जल’ को अपने हाथों से ग्रहण कर प्रकृति के अद्भुत स्वरूप को महसूस किया।


प्रकृति की इस धरोहर से प्रभावित होकर उन्होंने कहा कि हमें प्राकृतिक संसाधनों को सहेजने और संरक्षित रखने की आवश्यकता है। ग्रामीणों ने बताया कि यह जलधारा गर्मी में भी निरंतर बहती रहती है और गांव के लिए जीवनरेखा है।


कलेक्टर ने खेतों में पहुंचकर 5 प्रतिशत जल संरक्षण मॉडल का अवलोकन किया और ग्रामीणों को ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के तहत सोख्ता गड्ढे बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इससे वर्षा जल का संरक्षण होगा और भूजल स्तर में वृद्धि होगी।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम अंशुल वर्मा, जनपद सीईओ मनोज जगत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close