
आज कोरिया दौरे पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, शिवपुर-चरचा व बैकुंठपुर में कार्यक्रम
रिपोर्ट: लाल दास महंत कल्ला
कोरिया/छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत आज मंगलवार 31 मार्च को कोरिया जिले के दौरे पर रहेंगे। उनके प्रवास को लेकर जिला कांग्रेस संगठन में उत्साह का माहौल है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रातः 10:00 बजे शिवपुर-चरचा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में डॉ. महंत शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे वे बैकुंठपुर स्थित सर्किट हाउस पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट एवं मुलाकात करेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कोरिया जिले के समस्त कांग्रेसजनों से अपील की गई है कि वे शिवपुर-चरचा कार्यक्रम के बाद बैकुंठपुर सर्किट हाउस पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष से सौजन्य भेंट करें।
इस दौरान प्रदेश पदाधिकारी, सांसद/पूर्व सांसद, विधायक/पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिला व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, NSUI, युवा कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, पंचायती राज संगठन, आदिवासी प्रकोष्ठ, नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, सरपंच एवं बीएलए सहित सभी कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।




