♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

धर्म ग्राम बेंगची में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन….बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल …इस मौके पर इन सभी रही उपस्थिति

 

 

रायगढ़। धर्म ग्राम बेंगची में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। व्यास पीठ पर विराजमान आचार्य पं. राजेंद्र पाणिग्राही जी ने अपने मुखारविंद से कथा का रसपान कराते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया।


कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां भक्ति संगीत और मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालु भाव-विभोर होकर कथा श्रवण करते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक निर्मल सिंन्हा, भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक कैलाश पण्डा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पुनीत राम चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर पटेल, भूतनाथ पटेल, नारायण बरिहा, महामंत्री अरविंद पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बलराम पटेल, पार्षद सहसंयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ राजू नायक, युवा नेता कमल पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित किया। आयोजन के सफल संचालन में स्थानीय समिति एवं ग्रामवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close