धान खरीदी को लेकर भाजपाइयों ने सोसायटी में दिया धरना..पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने कहा कई बहाने बना कर किसानों को किया जा रहा परेशान..किसान बाजार में भी नही बेच पा रहा धान..घण्टों धरने के बावजूद कोई अधिकारी नही पहुंचा भाजपा नेताओं से मिलने…
धान खरीदी को लेकर भाजपाइयों ने सोसायटी में दिया धरना..पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने कहा कई बहाने बना कर किसानों को किया जा रहा परेशान.. किसान बाजार में भी नही बेच पा रहा धान.. घण्टों धरने के बावजूद कोई अधिकारी नही पहुंचा भाजपा नेताओं से मिलने…
धान खरीदी में किसानों को हो रही परेशानियों को देखते हुए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा छिन्दडाँड़ स्थित सोसायटी में किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए भारी संख्या में एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया। मुख्य रूप से धरने में उपस्थित पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि धान खरीदी केंद्र में किसानों को धान खरीदी को लेकर बहोत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व मंत्री श्री राजवाड़े ने छ.ग.प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस के राज में सारी अर्थ व्यवस्था व किसानों के हित में होने वाले सारे कार्य चरमरा गये है। किसानों को समय पर धान विक्रय का कूपन मिलना मुश्किल हो रहा है। किसानों के धान में नमी बात कर सोसायटी से वापस कर दिया जा रहा है,इसी प्रकार किसानों का कृषि रकबा घटा कर मंडी समिति प्रभारियों द्वारा उनके साथ घोर अन्याय किया जा रहा है।जिसकी वजह से बैकुंठपुर समेत जिले के सभी किसान बहुत ही ज्यादा पीड़ित हो कर परेशानी झेल रहे है। जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रदेश के किसान भाइयों को 2,500 सौ रुपये धान खरीदने के वादे से गुमराह करते हुए, उनके साथ बहोत बड़ा धोखा कर रही है। प्रदेश सरकार समेत मंडी समिति के प्रभारी भी सारी व्यवस्थाओं तथा नियमो को तोड़ने का कार्य कर रहे है।
पूर्व जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता ने भी सोसाइटी में किसानों को धान खरीदी को लेकर हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए किसानों के धान में अनावश्यक रूप से पुटुस की शिकायत बताकर धान वापस किया जा रहा है। जो किसान अपने खेत मे धान उपज किया है उसे भी सोसाइटी में जप्ती बनाया जा रहा है। सोसाइटी में किसानों को धान भरने हेतु बारदाना भी उपलब्ध नही हो रहा है।इसी प्रकार किसानों के खाते में धान विक्रय के पश्चात तत्काल राशि भुकतान किये जाने को कहा। चेतावनी देते हुए भाजपा के द्वारा जल्द ही सारी मांगों का निराकरण कराये जाने को कहा है निराकरण न होने की स्थिति मे भाजपा उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।जिसकी जवाबदारी प्रसासन की होगी।
भाजपाइयों की घंटों धान खरीदी केंद्र में रहने के बावजूद कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उनसे बात करने नहीं पहुंचा। धरना प्रदर्शन में भाजपा के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता व किसान भारी संख्या में उपस्थित रहे।।