♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सारंगढ़ निकाय चुनाव में कौन किस पर पड़ेगा भारी उमेश पटेल के आने से कार्यकर्ताओ में उत्साह ….सांसद गोमती साय भी मैदान में डटी ….जिला बनने का असल ताज क्या सजेगा …

 

रायगढ़।
सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव अब जोर पकड़ता जा रहा है जहां एक तरफ जिले की सौगात को लेकर कांग्रेस अपना पक्ष मजबूती से रख रही है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा की ओर से गोमती साय का डोर टू डोर सघन जन सम्पर्क अभियान कर अपना पक्ष मजबूत करने में जुटे है।

सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव को देखते हुए जिले के दिग्गज नेता उमेश पटेल भी सारंगढ़ पहुंचे इससे कांग्रेसियों में तेजी से उछाल आया और वार्डो का जन सम्पर्क भी किया। उमेश पटेल सहित प्रभारी मंत्री प्रेमसाय टेकाम और संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय भी कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाया। कांग्रेसी सारंगढ़ के बहु प्रतीक्षित मांग जिला बनाने की सौगात को लेकर एक बड़ा पक्ष मजबूती से रखकर जनता के बीच पहुंच कर मतदाताओ से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।


दूसरी ओर कांग्रेस का काट निकालने के लिए सांसद गोमती साय बेहद सक्रिय नजर आ रही है और डोर टू डोर संपर्क कर मतदाताओ को भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं। कांग्रेस को लेकर एक बात जो सामने आ रही है वह ये की स्थानीय कांग्रेस नेता अपनी जीत को लेकर इस कदर उत्साहित हैं कि 11 सीटों पर उनकी जीत सुनिश्चित है। यही उत्साह कांग्रेस पर भारी न पड़ जाए और इसी का फायदा भाजपा उठा सकती है और सांसद गोमती साय का लगातार जन संपर्क कर मतदाताओ से मिलना हाल चाल जानना राजनीत की बड़ी बिसात बन सकती है।
वही कांग्रेस में आपसी खींचतान भी सुर्खिया बटोर रही है जो क्षेत्र की मतदाता में अच्छा सन्देश नही जा रहा है। स्थानीय विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े जो सारंगढ़ को जिले की सौगात दिलाने में अहम भूमिका का फायदा मिलता नजर नही आ रहा है। जानकारों की मानें तो इसकी वजह खुद कांग्रेस ही है। भले ही उमेश पटेल का रोड शो कर कांग्रेस उत्साहित हो लेकिन इसका फायदा कांग्रेस को यहां पर कितना मिलेगा यह तो गर्भ में है। जिले के दिग्गज नेता विभास सिंह भी सारंगढ़ की राजनीति सियासत में हस्तक्षेप पर मतदाताओ को रिझाने में जुटे है। परंतु यहां की हार जीत का ठीकरा तो विधायक के सर पर ही फूटना है। जिला कांग्रेस के अरुण मालाकार और विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े की राजनीतिक सियासत कहा तक सफल हो पाती है इसकी चाबी मतदाताओं के अंदर छुपी हुई है। इसके अलावा विकास बुनियादी सुविधाओं का ढांचा और सारंगढ़ जिला बनाने की ताज पोशी का निकाय चुनाव मे कितना असरकारक होगा देखना बाकी है।

सारंगढ़ को जिला बनाने में अहम योगदान देने वाले विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े को जनता कितना तवज्जो देती है यह तो समय के गर्भ में छुपा है। सारंगढ़ को जिला बनाने में विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े की भूमिका अहम रही है लेकिन क्या असल ताज निकाय चुनाव में इसका ताज विधायक के सर सजेगा इसकी राजनीतिक हलकों में भी बड़ी गर्मजोशी से चल रहा है।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close