
क्या भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस के वर्तमान जिलाध्यक्ष को रिपीट करने की कांग्रेस ऑब्जर्वर सुबोध कांत सहाय से की..? समाज के मद्देनजर की थी मुलाकात…
अनूप बड़ेरिया
कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत केंद्रीय पर्यवेक्षक सुबोधकांत सहाय कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया को लेकर कोरिया और एमसीबी के दौरे पर हैं। कोरिया जिला का पहला चरण का दौरा उनका शानदार ढंग से निपट गया। अब है कल दूसरे चरण में शिवपुर- चर्चा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। लेकिन एमसीबी जिले के उनके दौरे में एक के बाद एक विवाद सामने नजर आ रहे हैं। खड़गवां में कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी की घटना के बाद भाजयुमो के नेता सतेंद्र राय की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रायशुमारी के वक्त कांग्रेसियों के साथ की फ़ोटो वायरल हुई। अब भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लखन श्रीवास्तव की केंद्रीय पर्यवेक्षक सुबोध कांत सहाय के साथ मिलने की एक फोटो वायरल हुई है। जिसके बाद और कई सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। हालांकि यह फोटो कायस्थ समाज द्वारा सुबोध कांत सहाय से सामाजिक मुलाकात की है। और वर्तमान जिला अध्यक्ष कांग्रेस के अशोक श्रीवास्तव हैं, जो इसी समाज से आते हैं। अफवाहों का बाजार में आशंका व्यक्त की जा रही है कि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लखन श्रीवास्तव क्या कांग्रेस के वर्तमान जिला अध्यक्ष और अपने समाज के अशोक श्रीवास्तव को रिपीट करने का आग्रह करने गए थे.? दरअसल यह सवाल इसलिए भी उठ रहा है कि कोरिया जिले में जब पर्यवेक्षक सुबोध कांत सहाय आए थे तो यहां उनके समाज के लोगों ने इस तरह की कोई मुलाकात नहीं की थी, जबकि इसी समाज के कोरिया जिले से विकास श्रीवास्तव ने भी जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की है। इसलिए नियम कानून से बंधे संगठन सृजन कार्यक्रम में किसी भी समाज के लोगों की पर्यवेक्षक से मुलाकात इस तरह के प्रश्न तो खड़े करता ही है।
राजनीतिक हलचल पर अपनी बारीक नजर रखने वाले सोशल मीडिया में मुखर होकर सभी दलों की नेताओं की धज्जियां उड़ाने वाले राजनीतिक आलोचक प्रकाश त्रिपाठी ने भी इसी मुद्दे को लेकर फेसबुक में एक पोस्ट भी किया था देखिए:-





