♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जनकपुर में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन..किसानों-मजदूरों के अधिकारों के लिए कांग्रेस की आम सभा..

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जनकपुर के तत्वावधान में मनरेगा बचाओ अभियान एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किसानों और मजदूरों के साथ किए जा रहे अन्याय के विरोध में एक विशाल रैली एवं आमसभा का आयोजन किया गया।

इस दौरान केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई तथा किसानों-मजदूरों के अधिकारों की आवाज बुलंद की गई।

कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के केंद्र और राज्य सरकार को स्पष्ट संदेश दिया कि मनरेगा, ग्रामीण रोजगार और किसानों-मजदूरों के अधिकारों के मुद्दे पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और इस संघर्ष को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा।

सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण मनेंद्रगढ़ रामनरेश पटेल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार मजदूरों के अधिकारों को छीनने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर कर गरीबों को बेरोजगार बनाया जा रहा है।

ब्लॉक अध्यक्ष जनकपुर अंकुर प्रताप सिंह ने कहा कि मनरेगा जैसी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्थिरता आई थी, लेकिन भाजपा सरकार इसे बंद करने की साजिश रच रही है, जिसे कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी।

ब्लॉक अध्यक्ष कोटाडोल रामू सिंह ने भाजपा सरकार पर ग्रामीण विकास को रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों और मजदूरों की तरक्की को सहन नहीं कर पा रही है। उन्होंने तीखा हमला करते हुए कहा कि “डबल इंजन की सरकार को किसान ही सीज करेंगे।”

अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि मनरेगा को बंद करने की साजिश और किसानों-मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आंदोलन लगातार जारी रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर इसे और अधिक तेज किया जाएगा।

सभा में किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि मनरेगा योजना को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह एवं कांग्रेस नेतृत्व ने ग्रामीण मजदूरों के हित में लागू किया था। कांग्रेस पार्टी मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

सांसद प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी की बात कर रही है, लेकिन राज्य की भाजपा सरकार यह राशि कहां से लाएगी, इस पर कोई स्पष्टता नहीं है। यह केवल जनता को भ्रमित करने की नीति है।

आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमोल सिंह मरावी ने कहा कि मनरेगा और रोजगार गारंटी जैसी योजनाएं गरीबों, मजदूरों और आदिवासियों के लिए जीवनरेखा थीं। इन्हें बंद कर भाजपा सरकार ग्रामीण जनता के साथ सीधा अन्याय कर रही है।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर, किसान और जनविरोधी नीतियां बना रही है। मनरेगा जैसे अधिकार को समाप्त करना केंद्र सरकार की सबसे बड़ी साजिश है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के माध्यम से मजदूर आर्थिक विकास की ओर बढ़ रहा था, जो भाजपा सरकार को रास नहीं आ रहा है। कांग्रेस पार्टी मजदूरों, ग्रामीणों और आम जनता के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक पूरी मजबूती के साथ लड़ती रहेगी।

मनरेगा बचाओ संग्राम में विशेष रूप से पीसीसी सदस्य प्रभात सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कोटाडोल रामू सिंह, नवनियुक्त मंडलम अध्यक्ष विनीत सिंह (कुंवारपुर), देवेंद्र सिंह (बहरासी), लालसाय बैगा (देवगढ़), संजीव गुप्ता (जनकपुर), कंशलाल (कोटाडोल), पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रकाश मानिकपुरी सहित कांग्रेस पार्टी के समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close