♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सीएम के कदम पड़ने के पहले ही चमकेंगीं सड़कें, जनता बोली– काश! साल में दो बार आते सरकार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन से पहले शहर के गौरव पथ में “विशेष विकास”

अनूप बड़ेरिया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर आगमन 16 एवं 17 फरवरी को प्रस्तावित है। वे कोरिया उत्सव में शामिल होंगे, रामानुज मिनी स्टेडियम में आमसभा को संबोधित करेंगे, मिशाबंदी स्थित वयोवृद्ध चिकित्सक डॉ. घोष से भेंट करेंगे तथा रात्रि में झुमका हाउस बोट में रात्रिभोज करेंगे। अगले दिन सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक के पश्चात हेलीकॉप्टर से प्रस्थान प्रस्तावित है। हालांकि अभी तक फाइनल तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ युद्धस्तर पर जारी हैं। पुलिस लाइन में हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री जिस मार्ग से गुजरेंगे, केवल उसी मार्ग को चकाचक किया जा रहा है।

oplus_2097152

गौरव पथ मार्ग, जो जिला अस्पताल एवं जनपद कार्यालय के पास लंबे समय से गड्ढों में तब्दील हो चुका था, वहां से फव्वारा चौक तक नई सड़क का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जब यह मार्ग बदहाल था, तब पहले पार्षद अन्नपूर्णा सिंह एवं बाद में नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे स्वयं मौके पर खड़े होकर सड़क निर्माण करवा चुकी हैं। लेकिन बरसात के पानी की निकासी के लिए सड़क के एक ओर नाली नहीं होने के कारण यह सड़क हर वर्ष फिर से टूट जाती है।
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले रामानुज हाईस्कूल के आसपास वर्षों से रोज़ कमाकर जीवन यापन करने वाले गुमटी एवं ठेले वालों को नगर पालिका व राजस्व अमले द्वारा हटा दिया गया। इससे रोज़ी-रोटी पर आश्रित गरीब तबके में भारी नाराज़गी देखी जा रही है।
शहर में चर्चा है कि सीएम साहब के स्वागत में सड़कें चमक रही हैं, लेकिन जनता अब भी धूल-मिट्टी, गड्ढों और अस्थायी विकास से जूझ रही है। लोग व्यंग्य में कहते नजर आ रहे हैं—
“अगर ऐसा विकास हर आगमन पर होता है, तो मुख्यमंत्री साल में दो-चार बार आ ही जाएं!”
यह दौरा जहां प्रशासनिक तैयारियों की मिसाल बन रहा है, वहीं यह सवाल भी खड़ा कर रहा है कि क्या विकास सिर्फ खास मौकों और खास रास्तों तक ही सीमित रहेगा?

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close