♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

15 हजार से अधिक की भीड़ को सम्बोधित कर बोले सीएम विष्णु देव साय छग को संपन्न और समृद्ध प्रदेश बनाना है..कोरिया जिला प्रशासन का शानदार मैनेजमेंट…’कोरिया महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ..जिले वासियों को दी 156 करोड से अधिक के विकास कार्यो की सौगात

अनूप बड़ेरिया

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज तीन दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन कोरिया महोत्सव का शुभारंभ किया। रामानुज मिनी स्टेडियम में 15000 से अधिक की भारी भीड़ को देख गदगद हुए मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  कहा कि छत्तीसगढ़ को संपन्न और समृद्ध प्रदेश के रूप में विकसित करना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ धान उत्पादन वाला प्रमुख राज्य है और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा लगातार महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। सरकार ने अपने वादों को अल्प समय में पूरा किया है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश की जनता से किए गए विकास संबंधी अधिकांश वादों को भी छत्तीसगढ़ सरकार ने मात्र दो वर्षों के भीतर पूरा कर दिखाया है। आने वाले समय में किए गए सभी वादों को भी पूरा किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोरिया जिले वासियांे को 156 करोड रूपये से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया और विभिन्न हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में सरकार बनते ही 24 घंटे के भीतर पहली केबिनेट की बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई थी। इन आवासों का निर्माण तेजी से जारी है और लगातार गृह प्रवेश कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर जिला नक्सलवाद से प्रभावित होने के कारण वर्षों तक विकास से वंचित रहा, लेकिन डबल इंजन की सरकार बनने के बाद नक्सली उन्मूलन में अभूतपूर्व सफलता मिली है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री  अमित शाह के मार्गदर्शन तथा सुरक्षा बलों की कड़ी मेहनत से आज बस्तर के गांव-गांव में सड़क, अस्पताल और स्कूल खुल रहे हैं, और जो गांव उजड़ चुके थे वे पुनः आबाद हो रहे हैं। बस्तर के पिछड़े इलाकों के सर्वांगीण विकास के लिए नियत नेल्लौर योजना प्रारंभ की गई है, जिसके माध्यम से विकास कार्यों को गति मिल रही है।

 

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में लिए गए फैसलों का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रदेश में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी और 3100 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। हाल ही में खरीदे गए इस खरीफ सीजन अंतर्गत धान के अंतर की राशि होली से पहले किसानों के खातों में स्थानांतरित कर दी जाएगी, जिसके अंतर्गत लगभग 10,000 करोड़ रुपए किसानों को मिलेंगे। इसके साथ ही लगभग 5 लाख 65 हजार भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में भी मार्च माह तक 10,000 रुपए की राशि जमा की जाएगी। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपए प्रदान किए जा रहे हैं। अब तक लगभग 15,000 करोड़ रुपए वितरित किए जा चुके हैं और दो वर्षों में 24 किस्तें प्रदान की जा चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने दो वर्षों में पारदर्शी प्रशासन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। कार्यालयीन प्रक्रियाओं को डिजिटल सिस्टम से मजबूत बनाया गया है। पीएससी भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित किया जा रहा है तथा पूर्व में हुई गड़बड़ियों की जांच सीबीआई द्वारा करवाई जा रही है, जिसके अंतर्गत दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमें मिल-जुलकर छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाना है। प्रदेश खनिज संपदा और वन संपदा से भरपूर है। यहां 44 प्रतिशत वन क्षेत्र होने के साथ ही बहुमूल्य खनिज भी उपलब्ध हैं। खनिजों के वैल्यू एडिशन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही कृषि और पशुपालन को आधुनिक तकनीकों और नवाचार से जोड़कर प्रदेश के आर्थिक विकास को नई दिशा दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कोरिया में पर्यटन की अपार संभावनाएं बताते हुए कहा कि आज के लोकार्पण और भूमिपूजन से मिली सौगात के बाद कोरिया जिले में विकास की रफ्तार और बढ़ेगी।

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कोरिया महोत्सव को जिले का विशेष तिहार बताते हुए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय लगातार जिले के विकास के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना, आयुष्मान कार्ड जैसी जनहित योजनाओं से लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा 156 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण के लिए आभार व्यक्त किया।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएँ चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा जिले की 6 महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पिंक ई-रिक्शा प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कोरिया महोत्सव के सफल आयोजन पर शुभकामनाएँ दीं।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि महोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स्थानीय कलाकारों को अच्छा मंच मिलेगा। उन्होंने जिले में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि कोरिया महोत्सव का शुभारंभ जिलेवासियों के लिए यादगार पल है। मुख्यमंत्री द्वारा 156 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिलना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है और इससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

*’कोरिया जिले के विकास को मिलेगी नई दिशा – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की महत्वपूर्ण घोषणाएँ’*
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कोरिया जिले में विकास की गति को तेज करने के उद्देश्य से कई अहम घोषणाएँ कीं। मुख्यमंत्री ने देवगढ़ छुरी धाम को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस चौकी पोड़ी को थाना का दर्जा देने और पुलिस सहायता केंद्र पंडोपारा को पुलिस चौकी के रूप में अपग्रेड करने की घोषणा की।
जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय भवन तथा जिला पुरातत्व कार्यालय की स्थापना की भी घोषणा की। इसके अलावा फूलपुर गांव में आवश्यक अधोसंरचना निर्माण तथा ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री ने जिले में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए प्रमुख सड़क और पुल-पुलिया निर्माण कार्यों की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोरिया से छिंदया शिवपुर गांव तक पुल-पुलिया निर्माण लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसी प्रकार कुषहा से घुघरा तक तीन किलोमीटर मार्ग पर पुल-पुलिया निर्माण 6 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। उन्होंने सलका बाईपास का निर्माण 18 करोड़ रुपये की लागत से करने की घोषणा की।

इस अवसर पर संभागायुक्त  नरेन्द्र दुग्गा, आईजी दीपक झा, जिला पंचायतों के अध्यक्ष मोहित पैकरा, कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी, एसपी  रविकुमार कुर्रे तथा जिला पंचायत के सीईओ डॉ. आषुतोष चतुर्वेदी तथा गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित रहे।

विकास की नई उड़ान, कोरिया जिले की बढ़ रही पहचान’

 

*कोरिया, 17 फरवरी 2026/* छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने कोरिया जिला प्रवास के दौरान जिलेवासियों को विकास की ऐतिहासिक सौगात प्रदान की।

उन्होंने 70 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले करीब 104 निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 85 करोड़ 54 लाख से अधिक के 40 कार्यों का भूमिपूजन-शिलान्यास कर जिले के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सशक्त कदम बढ़ाया। उन्होंने करीब 156 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने जिले में जनसुविधाओं के विस्तार, आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण तथा ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों में आवश्यक नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विभागों द्वारा पूर्ण किए गए निर्माण कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अंत्योदय के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और कोरिया जिले में हुए ये विकास कार्य इसी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रत्येक निर्णय अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान को समर्पित है और आगे भी जिले के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसी योजनाएँ लगातार संचालित की जाती रहेंगी। ये विकास कार्य केवल निर्माण परियोजनाएं नहीं हैं, बल्कि कोरिया जिले की समृद्धि और आत्मनिर्भरता के मजबूत आधार स्तंभ हैं। इससे कोरिया जिले में विकास की नई उड़ान और जिले की नई पहचान बनेगी।
मुख्यमंत्री ने आदिवासी उपयोजना, संविधान अनुच्छेद 275(1), जिला खनिज संस्थान न्यास मद, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, मनरेगा, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जल जीवन मिशन सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत पूर्ण किए गए कार्यों का लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह में जल संसाधन विभाग की बड़ी भूमिका रही। मुख्यमंत्री श्री साय ने आदिवासी उपयोजना के अंतर्गत सोनहत जलाशय, रजौली बांध और तामडाड़ जलाशय सहित कई जल संरचनाओं के जीर्णाेद्धार एवं सुधार कार्यों का उद्घाटन किया। सोनहत जलाशय में स्लूस और सीसी चौनल निर्माण पर 344.62 लाख रुपये, रजौली बांध में 291.52 लाख रुपये और तामडाड़ जलाशय योजना में मिट्टी एवं लाइनिंग कार्य पर 298.92 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। इसके साथ ही सारा, हथवर, बड़ेसाल्ही, सांवला और मुड़ीझरिया जलाशयों के मरम्मत कार्य भी पूर्ण किए गए, जिससे सिंचाई क्षमता में विस्तार होगा और हजारों किसानों को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी।
जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न हुए। उन्होंने सरभोका, सावरावा, उमझर, सरडी और घुघरा में निर्मित महतारी सदनों का लोकार्पण किया, जिनमें से प्रत्येक की लागत 24.70 लाख रुपये है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग और मनरेगा के अभिसरण से सम्पन्न हुए 15 नए आंगनबाड़ी भवनों, ग्राम ओडगी के झुमका पर्यटन स्थल पर 26.67 लाख रुपये की लागत से ओपन थिएटर, रामगढ़ में मिनी स्टेडियम (38.57 लाख रुपये) और पिपरा में हाई मास्क लाइट की स्थापना का भी लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा रिकॉर्ड 54 सोलर आधारित और एकल ग्राम जल प्रदाय योजनाओं का लोकार्पण किया। आनंदपुर (118.78 लाख), डकईपारा (99.1 लाख) और खैरी (87.31 लाख) सहित कई बड़ी जल योजनाएँ पूर्ण हुई हैं, जिनसे सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता हर घर तक सुनिश्चित होगी।
जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और कनेक्टिविटी को भी विशेष मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री ने बैकुंठपुर में नवनिर्मित हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन (121.16 लाख रुपये) का लोकार्पण किया, जबकि जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में 30 बिस्तरीय पेडिएट्रिक वार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। लोक निर्माण विभाग (सेतु) द्वारा गेज और हसदेव नदियों पर लगभग 1118 लाख रुपये की लागत से तीन महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण भी पूर्ण किया गया, जिससे आवागमन और परिवहन व्यवस्था अत्यंत सुगम होगी। आदिवासी विकास विभाग द्वारा तंजारा में 152.97 लाख रुपये की लागत से प्री-मेट्रिक बालक छात्रावास का निर्माण भी जिले के विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधा प्रदान करेगा।
पर्यटन विकास की दृष्टि से जिला खनिज संस्थान न्यास के सहयोग से पोड़ी, घुनघुट्टा जलाशय क्षेत्र में 198.88 लाख रुपये की लागत से ट्री हाउस, रेस्टोरेंट और अन्य पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया गया है, जिससे स्थानीय रोजगार एवं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सीसी रोड, नाली निर्माण और एलईडी स्ट्रीट लाइट स्थापना जैसे कार्यों का लोकार्पण किया गया है, इससे शहरी सुविधाएँ अब ग्रामीण अंचलों तक पहुँच रही हैं।

मुख्यमंत्री ने किया 85 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन’
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 70 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का लोकार्पण करने के साथ ही जिले की प्रगति को नई दिशा और गति प्रदान करते हुए 8554.65 लाख रुपये (85.54 करोड़ रुपये) की लागत के कुल 40 विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमिपूजन किया। इन कार्यों से जिले में अधोसंरचना, सिंचाई, शिक्षा, सामाजिक सुविधाओं और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन की शुरुआत होगी, जो जिलेवासियों के लिए एक मजबूत और समृद्ध भविष्य का आधार बनेगा।

मुख्यमंत्री ने आदिवासी उपयोजना के अंतर्गत सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जल संसाधन विभाग के 13 प्रमुख कार्यों की नींव रखी। गेज मध्यम परियोजना के अंतर्गत मुख्य नहर और विभिन्न माइनर नहरों के जीर्णाेद्धार तथा लाइनिंग कार्य के लिए 1689.43 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। धनुहरनाला पर अमरपुर एनीकट का 426.40 लाख रुपये तथा सोनहत एनीकट का 349.48 लाख रुपये की लागत से निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार कदना, बदरा, गज्जुपानी, दुधनिया और नटवाही जैसे जलाशयों के बांध तथा नहरों का नवीनीकरण भी किया जाएगा, जिन पर क्रमशः 357.42 लाख, 417.75 लाख, 308.00 लाख, 157.45 लाख और 107.35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन सभी कार्यों से सिंचाई क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी और किसानों की खुशहाली का मार्ग और भी सुदृढ़ होगा।

जिले की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने सड़कों और पुलों के एक विस्तृत जाल के निर्माण की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा पीएम जनमन योजना के अंतर्गत अमका बारी, गेजी से बैमा और गोविंदपुर बैगापारा सहित कई मार्गों पर सड़क एवं वृहद पुल निर्माण का काम शुरू होगा। लोहदंया नाला, पैरी नदी और सुखनिया नाला पर तीन नए पुलों का निर्माण लगभग 893.55 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सराई गहना से रोबो मार्ग पर 339.27 लाख रुपये की लागत से एक वृहद पुल का निर्माण भी मंजूर किया गया है, जिससे ग्रामीण अंचल में आवागमन और सुगम हो सकेगा।

शिक्षा और सामाजिक बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करते हुए मुख्यमंत्री ने पटना और कटकोना में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवनों के निर्माण की आधारशिला रखी, जिनकी लागत प्रत्येक 121.16 लाख रुपये है। बैकुंठपुर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त 250 सीटर सेंट्रल लाइब्रेरी वाला ‘नालंदा परिसर’ 429.22 लाख रुपये की लागत से तैयार होगा, जो शैक्षणिक व्यवस्था को एक नई ऊंचाई देगा। इसके साथ ही विभिन्न पंचायतों में 11 नवीन पंचायत भवनों का निर्माण 132.00 लाख रुपये तथा 17 आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण 198.73 लाख रुपये के व्यय से किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के दृष्टिकोण से बैकुंठपुर में 60 लाख रुपये की लागत से सखी वन स्टॉप सेंटर भवन का निर्माण भी स्वीकृत किया गया है।

ग्रामीण सशक्तिकरण और पर्यटन विकास की दिशा में उन्होंने बुडार, अंगा, रामगढ़ और कटगोडी में 30-30 लाख रुपये की लागत से चार महतारी सदनों का निर्माण, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सोनहत के भुइयाहारीपारा और पोंडी में जिला खनिज संस्थान न्यास के सहयोग से 61.02 लाख रुपये की लागत से होम स्टे सुविधा, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु ग्राम छिन्दिया में 28.16 लाख रुपये की लागत से उप-स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण तथा जिले के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से कोरिया में 159 लाख रुपये की लागत से नए जिला परिवहन कार्यालय भवन का शिलान्यास भी किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close