
बड़ी खबर::भाजपा का बड़ा दांव:: डॉक्टर शर्मा होंगे राज्यसभा सांसद उपचुनाव में यूपी से प्रत्याशी…
अनूप बड़ेरिया
भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा सांसद के उपचुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हरिद्वार दुबे के निधन के पश्चात यह सीट खाली हुई थी। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने 15 सितंबर को इस सीट के लिए मतदान की घोषणा कर दी है शुरू से ही प्रयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा प्रसिद्ध कवि डॉक्टर कुमार विश्वास को अपना प्रत्याशी बन सकती है। लेकिन भाजपा ने एक बार फिर ब्राह्मण समुदाय के डॉ दिनेश चंद्र शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। डॉक्टर शर्मा वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वह लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। पहले प्रान्त प्रचारक भी रह चुके हैं। संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं।

